कोलकाता: दुर्गा पूजा और दिवाली के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार शालीमार-खुर्दा रोड और संतरागाछी-दीघा के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

इन ट्रेनों के परिचालन से त्योहार के दौरान पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवा उपलब्ध होगी।

शालीमार-खुर्दा रोड के बीच चलेगी पूजा स्पेशल
08043/08044 शालीमार-खुर्दा रोड-शालीमार पूजा स्पेशल का परिचालन 12 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।
08043 शालीमार-खुर्दा रोड पूजा स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 12 अक्टूबर से 9 नवंबर 2026 तक शालीमार से शाम 5:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 2:45 बजे खुर्दा रोड पहुंचेगी।
वापसी में 08044 खुर्दा रोड-शालीमार पूजा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 13 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक खुर्दा रोड से सुबह 6:45 बजे रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 3 बजे शालीमार पहुंचेगी।
इस ट्रेन का दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्र में संतरागाछी, खड़गपुर और बालेश्वर स्टेशनों पर ठहराव होगा।
संतरागाछी-दीघा के बीच भी स्पेशल ट्रेन
त्योहारी सीजन में 02847/02848 संतरागाछी-दीघा-संतरागाछी पूजा स्पेशल भी चलाई जाएगी।
02847 संतरागाछी-दीघा पूजा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 13 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक संतरागाछी से सुबह 9:10 बजे रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 12:45 बजे दीघा पहुंचेगी।
वापसी में 02848 दीघा-संतरागाछी पूजा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 13 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक दीघा से दोपहर 1:10 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 4:50 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।
इस ट्रेन का दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्र में उलूबेरिया, बागनान, मेचेदा, तमलुक और कांथी स्टेशनों पर ठहराव होगा।
त्योहारों में अतिरिक्त रेल सेवा
दुर्गा पूजा और दिवाली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। रेलवे के इस निर्णय से शालीमार, संतरागाछी, खड़गपुर, बालेश्वर, दीघा और ओडिशा की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

