Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :करीम सिटी कॉलेज में एनएसएस दिवस समारोह का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Breaking News

Jamshedpur News :करीम सिटी कॉलेज में एनएसएस दिवस समारोह का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

News DeskBy News DeskSeptember 24, 2026Updated:September 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा गुरुवार को कॉलेज सभागार में एनएसएस दिवस समारोह का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना था।
समारोह में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शाहबाज अंसारी तथा एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज सहित कॉलेज के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अतिथिगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस, गायन, पारंपरिक रैंप वॉक, कविता पाठ एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। विद्यार्थियों की आकर्षक और ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
समारोह में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं मुख्य अतिथि विशाल गोस्वामी (बाबा विचित्रा) ने भी शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता को सही दिशा देकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन, एकता, ईमानदारी, सामाजिक संवेदनशीलता एवं देशभक्ति के महत्व से अवगत कराया गया। एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों को समाजसेवा से जुड़ने तथा अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एनएसएस के मूल मंत्र “Not Me, But You” — “मैं नहीं, आप” की भावना को भी रेखांकित किया गया।
समारोह में रिंकू कुमार, अनामिका कुमारी, अनमोल, प्रकाश केसरवानी, मानव घोष एवं जय कृष्ण धारा सहित अन्य अतिथि, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शाहबाज अंसारी और सैयद साजिद परवेज ने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

JAMSHEDPUR NEWS :MGM अस्पताल से चोरी हुआ iPhone और 5 मोबाइल फोन बरामद, ऑटो के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :MGM अस्पताल से चोरी हुआ iPhone और 5 मोबाइल फोन बरामद, ऑटो के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

September 24, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गा पूजा-दिवाली पर यात्रियों को राहत, शालीमार-खुर्दा रोड और संतरागाछी-दीघा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

September 24, 2026

Jamshedpur News :दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

September 24, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS :MGM अस्पताल से चोरी हुआ iPhone और 5 मोबाइल फोन बरामद, ऑटो के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

September 24, 2026

Jamshedpur News :करीम सिटी कॉलेज में एनएसएस दिवस समारोह का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 24, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गा पूजा-दिवाली पर यात्रियों को राहत, शालीमार-खुर्दा रोड और संतरागाछी-दीघा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

September 24, 2026

Jamshedpur News :दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

September 24, 2026

RAILWAY NEWS: पितृपक्ष मेला में 17 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, पुनपुन घाट और अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर मिलेगी सुविधा

September 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group