Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: IAS अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ धनशोधन का मुकदमा जारी रहेगा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
Breaking News

Jharkhand: IAS अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ धनशोधन का मुकदमा जारी रहेगा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

News DeskBy News DeskSeptember 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. झारखंड की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ धनशोधन का मुकदमा जारी रहेगा, क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने उनके खिलाफ अपराध का संज्ञान लेने वाले निचली अदालत के आदेश को निरस्त करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस. वी. राजू ने प्रधान न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ को बताया कि इस अपराध का संज्ञान काफी समय पहले लिया गया था. सिंघल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा कि इस मामले में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 197 के तहत किसी प्रशासनिक अधिकारी पर मुकदमा चलाने के लिए आवश्यक मंजूरी नहीं दी गई थी.

अरोड़ा ने कहा कि जब मुकदमा चलाने की मंजूरी न मिलने के संबंध में आपत्ति जताई गई, तो ईडी ने दलील दी कि नए कानून, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत ‘‘स्वतः ही स्वीकृत मान लिए जाने’’ का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि सिंघल भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी नहीं हैं, और जहाँ तक धनशोधन मामले का संबंध है, उन्होंने अपनी आधिकारिक क्षमता में कार्य किया था.

न्यायमूर्ति बागची ने कहा कि सिंघल के पास से 19 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बरामद की गई थी. पीठ ने फिलहाल कोई भी राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि मुकदमा चलाने की मंजूरी देना कानून एवं तथ्य का एक मिश्रित प्रश्न है, और यह सुनिश्चित करना होगा कि जब कथित अपराध हुआ था, तब क्या अधिकारी अपने आधिकारिक कर्तव्यों का पालन कर रही थीं. इसने कहा, हम (मुकदमा चलाने की) मंजूरी के मुद्दे को खुला रखना चाहेंगे, ताकि कार्यवाही के उचित चरण में अन्य साक्ष्यों के साथ इस पर फैसला किया जा सके.

JAMSHEDPUR NEWS: पांच दिनों के जनजातीय उत्सव ‘संवाद-2026’ का समापन, 25 राज्यों की 165 जनजातियों के 2,500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

ईडी ने केंद्र सरकार की प्रमुख ग्रामीण रोजगार योजना-मनरेगा के कार्यान्वयन में हुए 18 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के सिलसिले में पूजा सिंघल से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी के बाद, 11 मई 2022 को उन्हें गिरफ्तार किया था. दो साल से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद, जमानत मिलने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की वर्ष 2000 बैच की अधिकारी का निलंबन रद्द कर दिया गया था. उन्होंने ईसीआईआर मामला 3/2018 के सिलसिले में रांची की धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के 19 जुलाई, 2022 के संज्ञान लेने वाले आदेश को रद्द करने का अनुरोध करते हुए झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी.

सिंघल कहा था कि पीएमएलए की धारा 3 और 4 के तहत अपराधों का संज्ञान सीआरपीसी, 1973 की धारा 197 के तहत मंज़ूरी की आवश्यक शर्त का पालन किए बिना लिया गया था. उच्च न्यायालय ने सिंघल की याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि निजी ‘‘गैर-कानूनी कार्यों’’ से जुड़े मामलों में मुकदमा चलाने के लिए सीआरपीसी की धारा 197 के तहत मंज़ूरी लेने की ज़रूरत नहीं है.

JAMSHEDPUR NEWS: चक्रवात ‘AKVAN’ का अलर्ट, 20 नवंबर को जमशेदपुर के सभी स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

जुलाई 2022 में, ईडी ने कई आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था, जिनमें सिंघल, उनके पति अभिषेक झा, उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार, कनिष्ठ अभियंता राम बिनोद सिन्हा, सहायक अभियंता राजेंद्र जैन और अधिशासी अभियंता जय किशोर चौधरी तथा शशि प्रकाश शामिल थे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पांच दिनों के जनजातीय उत्सव ‘संवाद-2026’ का समापन, 25 राज्यों की 165 जनजातियों के 2,500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

November 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: चक्रवात ‘AKVAN’ का अलर्ट, 20 नवंबर को जमशेदपुर के सभी स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

November 19, 2026

Jamshedpur News :होमगार्ड बहाली के ट्रायल रन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शारीरिक दक्षता जांच की तिथि जल्द होगी घोषित

November 19, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: पांच दिनों के जनजातीय उत्सव ‘संवाद-2026’ का समापन, 25 राज्यों की 165 जनजातियों के 2,500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

November 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: चक्रवात ‘AKVAN’ का अलर्ट, 20 नवंबर को जमशेदपुर के सभी स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

November 19, 2026

Jamshedpur News :होमगार्ड बहाली के ट्रायल रन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शारीरिक दक्षता जांच की तिथि जल्द होगी घोषित

November 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 16 संचालकों से वसूला गया 1.64 लाख रुपये जुर्माना

November 19, 2026

SARAIKELA NEWS: चक्रवात और भारी बारिश की चेतावनी, सरायकेला-खरसावां में 20 नवंबर को KG से पांचवीं तक की कक्षाएं बंद

November 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group