Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JPSC PT परीक्षा गड़बड़ी में CID की बड़ी कार्रवाई, दो सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार, 15.90 लाख रुपये के लेन-देन का मिला सुराग
Breaking News

JPSC PT परीक्षा गड़बड़ी में CID की बड़ी कार्रवाई, दो सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार, 15.90 लाख रुपये के लेन-देन का मिला सुराग

News DeskBy News DeskOctober 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi.झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (PT) में कथित गड़बड़ी के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर CID ने हजारीबाग जिले के रहने वाले दो अभ्यर्थियों दीपक राणा और ओमप्रकाश राणा को गिरफ्तार किया है। दोनों पर प्रारंभिक परीक्षा में अनुचित साधनों के जरिए लाभ लेकर सफल होने का आरोप है।

अनुचित साधनों से परीक्षा पास करने का आरोप
CID की जांच के अनुसार, दोनों आरोपितों ने 14वीं JPSC PT परीक्षा में कथित तौर पर अनुचित साधनों और साठगांठ का सहारा लेकर सफलता हासिल की थी। जांच एजेंसी को शुरुआती तफ्तीश के दौरान दोनों की भूमिका से जुड़े ठोस सुराग मिलने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। इस मामले में CID पहले से ही परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। जांच के दौरान अभ्यर्थियों की OMR शीट, डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

‘खटमल फिर से चारों ओर फैल गए हैं’…CJP के विरोध प्रदर्शन पर बंगाल के CM का तंज

15.90 लाख रुपये के लेन-देन का भी सुराग
जांच के दौरान CID को 14वीं JPSC PT परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े 15.90 लाख रुपये के लेन-देन का भी सुराग मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, रकम UPI और RTGS के जरिए ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा OMR शीट में उत्तरों के अंतर और WhatsApp चैट की भी जांच की जा रही है।

Adityapur: आदित्यपुर में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

नेटवर्क की पड़ताल में जुटी CID
दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद CID अब कथित गड़बड़ी के पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में अनुचित लाभ दिलाने की व्यवस्था में कौन-कौन लोग शामिल थे और अभ्यर्थियों तक इसकी पहुंच कैसे हुई।
इससे पहले भी CID इस मामले में कई अभ्यर्थियों और कथित बिचौलियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। जांच के दौरान रांची, हजारीबाग, पलामू, बोकारो और गिरिडीह समेत कई जिलों में संदिग्धों की तलाश और छापेमारी की गई थी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

‘खटमल फिर से चारों ओर फैल गए हैं’…CJP के विरोध प्रदर्शन पर बंगाल के CM का तंज

October 5, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

October 5, 2026

Sex Racket Expose: बंगाल से लड़कियां बुलाकर चल रहा था सेक्स रैकेट, होटल से 3 युवतियां और 9 युवक आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

October 5, 2026
Recent Post

‘खटमल फिर से चारों ओर फैल गए हैं’…CJP के विरोध प्रदर्शन पर बंगाल के CM का तंज

October 5, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

October 5, 2026

Sex Racket Expose: बंगाल से लड़कियां बुलाकर चल रहा था सेक्स रैकेट, होटल से 3 युवतियां और 9 युवक आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

October 5, 2026

Share Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल, 700 अंक से अधिक चढ़ा

October 5, 2026

India VS WI T20: JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को टी20 मैच, आज से छह काउंटरों से टिकट की बिक्री शुरू

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group