Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी, 71 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी, 71 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

News DeskBy News DeskOctober 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर,: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित पानी टंकी के पास पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 71 पुड़िया संदिग्ध ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ, जिसका कुल वजन 10.46 ग्राम बताया गया है, बरामद किया। मौके से नकद 200 रुपये भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर को वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को मानगो थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर मानगो थाना की टीम ने सशस्त्र बल के साथ जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित पानी टंकी के पास छापेमारी की।

पुलिस को देखकर भागने लगा युवक

छापेमारी के दौरान रात करीब 8:20 बजे पानी टंकी के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम समशाद खान, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता मोहम्मद जमील खान, निवासी रोड नंबर-09, जवाहर नगर, मानगो बताया।

राजपत्रित पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में युवक की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पहने हुए मैरून रंग के कुर्ते की दाहिनी जेब से हरे रंग के कागज में लिपटी 71 पुड़िया बरामद हुईं। पुलिस ने पदार्थ को ब्राउन शुगर जैसा बताया है।

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

इसके अलावा उसके पास से NDPS Act की धारा 50 का नोटिस और 100-100 रुपये के दो नोट यानी कुल 200 रुपये भी बरामद किए गए।

पूछताछ में साथियों के बारे में दी जानकारी

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह अन्य दोस्तों के साथ मिलकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का काम करता है। पुलिस मामले में उसके बताए अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने बरामद पदार्थ को विधिवत जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की है। मामले में मानगो थाना कांड संख्या 206/2026, दिनांक 3 अक्टूबर 2026 के तहत BNS और NDPS Act की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

गिरफ्तार युवक का पूर्व आपराधिक इतिहास

पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार समशाद खान का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मानगो थाना कांड संख्या 169/2022, दिनांक 22 मई 2022 में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज होने का उल्लेख किया गया है।

छापेमारी टीम में मानगो थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार, पुलिस पदाधिकारी जफर अंसारी, रवि कुमार, महेंद्र कुमार, उमाशंकर राम सहित मानगो थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

मानगो पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रथम

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, विजेता टीमें रांची जाएंगी

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group