Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Adityapur: आदित्यपुर में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में
Headlines

Adityapur: आदित्यपुर में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

News DeskBy News DeskOctober 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Adityapur. आदित्यपुर थाना क्षेत्र के इमली चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची से कथित छेड़छाड़ के आरोप में मंदिर के पुजारी को स्थानीय महिलाओं ने पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और लोगों ने आरोपी पुजारी की जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

बताया गया कि मंदिर परिसर में पुजारी ने कथित तौर पर बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। बच्ची ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। आवाज सुनकर स्थानीय लोग और महिलाएं मौके पर पहुंचीं और पुजारी को पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ महिलाएं आरोपी को पकड़कर उससे पूछताछ करती और मारपीट करती नजर आ रही हैं।

Seraikella- Kharsawan: सरायकेला-खरसावां के चांडिल में ट्रेलर की चपेट में आने से पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

स्थानीय लोगों में पहले से था आक्रोश
स्थानीय निवासियों का दावा है कि आरोपी पुजारी की गतिविधियों को लेकर पहले से ही कुछ लोगों को संदेह था। आरोप है कि पूर्व में भी महिलाओं और बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें सामने आई थीं। हालांकि इन पुराने आरोपों की पुलिस स्तर से पुष्टि अभी नहीं हुई है। रविवार की घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले करने की मांग की।

Tata Group की कंपनी टाटा केमिकल्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पर्यावरणीय नुकसान के मामले में दंडात्मक कार्रवाई पर लगायी रोक, जानें मामला

पुलिस ने हिरासत में लिया, जांच शुरू
सूचना मिलने के बाद आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पुजारी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने नाबालिग बच्ची और उसके परिजनों से जानकारी लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है और शिकायत एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Seraikella- Kharsawan: सरायकेला-खरसावां के चांडिल में ट्रेलर की चपेट में आने से पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

October 6, 2026

Tata Group की कंपनी टाटा केमिकल्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पर्यावरणीय नुकसान के मामले में दंडात्मक कार्रवाई पर लगायी रोक, जानें मामला

October 6, 2026

Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले- देश की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी

October 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस के तहत साकची और ओलीडीह में कार्रवाई, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

October 6, 2026

Jharkhand Highcourt ने बांग्लादेशी महिला को निर्वासित नहीं किए जाने पर केंद्र से जवाब मांगा

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group