Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति ने यूसीएल महाप्रबंधक से की बैठक, सीएमडी के नाम सौंपा सात सूत्री मांग-पत्र
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति ने यूसीएल महाप्रबंधक से की बैठक, सीएमडी के नाम सौंपा सात सूत्री मांग-पत्र

News DeskBy News DeskOctober 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: आगामी दुर्गा पूजा को लेकर पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। समिति के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने महासचिव ललन यादव और वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में यूसीएल महाप्रबंधक राकेश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान दुर्गा पूजा की तैयारियों और पूजा समितियों से जुड़ी सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने यूसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के नाम सात सूत्री मांग-पत्र महाप्रबंधक को सौंपते हुए दुर्गा पूजा से पहले आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

जादूगोड़ा बैराज डैम घाट पर 11 समितियां करती हैं विसर्जन

बैठक में महासचिव ललन यादव ने जादूगोड़ा क्षेत्र की दुर्गा पूजा समितियों की समस्याओं को महाप्रबंधक के सामने रखा। उन्होंने बताया कि जादूगोड़ा स्थित यूसीएल बैराज डैम विसर्जन घाट पर वर्तमान में करीब 11 पूजा समितियों की प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। इस वर्ष नई पूजा समिति के जुड़ने से यह संख्या और बढ़ सकती है।

समिति ने यूसीएल प्रबंधन से विसर्जन घाट पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और प्रतिमा विसर्जन के लिए सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा नरवा पहाड़ विसर्जन घाट पर भी आवश्यक सुविधाओं को बेहतर करने का आग्रह किया गया।

अष्टमी-नवमी पर राशन और पेयजल की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने अष्टमी और नवमी के दौरान पूजा समितियों को भोग-प्रसाद तैयार करने के लिए आवश्यकतानुसार सूखा राशन उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही टैंकर के माध्यम से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया।

पूजा पंडालों के आसपास अहले सुबह से सफाई और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की मांग भी रखी गई। प्रतिनिधिमंडल ने सभी पूजा पंडालों को अग्निशमन यंत्र उपलब्ध कराने की मांग की।

Jamshedpur: ‘सैलून में पैसा लगाइए, मुनाफा मिलेगा’, सोनारी के ‘साटिन पिंक सैलून’ की आड़ में ₹2.51 करोड़ की ठगी, दंपति और बेटे पर FIR

विसर्जन घाट पर डेंजर जोन की पहचान और सुरक्षा की मांग

समिति ने विसर्जन घाटों पर लाल रिबन के माध्यम से डेंजर जोन चिन्हित करने की मांग की। साथ ही विसर्जन प्रक्रिया पूरी होने तक घाटों पर यूसीएल के सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का आग्रह किया गया, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति जिले की विभिन्न पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाकर जिला प्रशासन के साथ लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि 15 सितंबर को समिति की ओर से एसएसपी और उपायुक्त को 34 सूत्री मांग-पत्र सौंपा गया था। उपायुक्त ने मांगों पर संज्ञान लेते हुए उनके क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं और कई बिंदुओं पर काम भी चल रहा है।

दुर्गा पूजा से एक दिन पहले सुविधाएं देने का आश्वासन

यूसीएल महाप्रबंधक राकेश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि यूसीएल की टीम तैयारियों में लगी हुई है और दुर्गा पूजा से एक दिन पहले सभी पूजा समितियों को यथासंभव आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।

Jharkhand: देवघर में चोरों ने उखाड़ लिया SBI का पूरा ATM, कार से सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूरी पर ले गये, फिर लादकर हो गये फरार

उन्होंने बताया कि इस बार यूसीएल प्रबंधन दुर्गा पूजा को हरित आयोजन बनाने की दिशा में भी प्रयास कर रहा है। इसका उद्देश्य प्रदूषण कम करने के साथ स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।

महाप्रबंधक ने सभी पूजा समितियों से प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने और इसके स्थान पर पत्तल-दोने का उपयोग करने की अपील की।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त सचिव डॉ. श्याम शर्मा, उपाध्यक्ष पवन उपाध्याय, सचिव हर्ष यादव, सहायक सचिव भोला लोहार और कुंदन कुमार शामिल थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: ‘सैलून में पैसा लगाइए, मुनाफा मिलेगा’, सोनारी के ‘साटिन पिंक सैलून’ की आड़ में ₹2.51 करोड़ की ठगी, दंपति और बेटे पर FIR

October 6, 2026

Jharkhand: देवघर में चोरों ने उखाड़ लिया SBI का पूरा ATM, कार से सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूरी पर ले गये, फिर लादकर हो गये फरार

October 6, 2026

Road Accident: चांडिल गोलचक्कर में ट्रेलर ने दो छात्रों को चपेट में लिया, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

October 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: ‘सैलून में पैसा लगाइए, मुनाफा मिलेगा’, सोनारी के ‘साटिन पिंक सैलून’ की आड़ में ₹2.51 करोड़ की ठगी, दंपति और बेटे पर FIR

October 6, 2026

Jharkhand: देवघर में चोरों ने उखाड़ लिया SBI का पूरा ATM, कार से सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूरी पर ले गये, फिर लादकर हो गये फरार

October 6, 2026

Road Accident: चांडिल गोलचक्कर में ट्रेलर ने दो छात्रों को चपेट में लिया, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

October 6, 2026

Saraikela: कार की चपेट में आने से नीमडीह के तीन बाइक सवार युवकों की मौत, हादसे के बाद कार सवार फरार

October 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: MTMH कर्मचारियों को 19% वार्षिक बोनस, 9 अक्टूबर को होगा भुगतान; अधिकतम ₹1,00,306

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group