
Devghar. झारखंड के देवघर में चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए SBI का पूरा ATM ही उखाड़ लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले ATM को तोड़ा और मशीन को बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गए और कार में लादकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों और इस्तेमाल किए गए वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि ATM में घटना के समय कितनी नकदी मौजूद थी। आरोपियों की गिरफ्तारी और ATM की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।


