Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत गंभीर, कैबिनेट की बैठक स्थगित कर पहुंचे मुख्यमंत्री
Breaking News

Jharkhand: हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत गंभीर, कैबिनेट की बैठक स्थगित कर पहुंचे मुख्यमंत्री

News DeskBy News DeskOctober 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें रांची स्थित हिलव्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। अस्पताल में उनके इलाज के साथ नियमित रूप से स्वास्थ्य पैरामीटर्स की जांच की जा रही है। मां के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रमों को छोड़कर हिलव्यू हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने वहां वरिष्ठ चिकित्सकों और विशेषज्ञों से मुलाकात कर रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनकी वर्तमान स्थिति, चल रहे उपचार और आगे की चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में डॉक्टरों से विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उपचार में किसी तरह की कमी नहीं रहने देने और लगातार स्वास्थ्य की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण बुधवार, 7 अक्टूबर की शाम प्रस्तावित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक भी स्थगित कर दी गई है। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत विषयों पर चर्चा होनी थी।
फिलहाल कैबिनेट की अगली बैठक की नई तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। नई तिथि बाद में तय की जा सकती है।

JAMSHEDPUR NEWS: स्वच्छता के लिए मैदान में उतरीं Tata Steel UISL और JNAC की टीमें, ‘स्वच्छ क्रिकेट लीग’ में दिखा रोमांच

डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी
हिलव्यू हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रूपी सोरेन के इलाज और स्वास्थ्य की निगरानी में जुटी है। चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और जरूरत के अनुसार उपचार किया जा रहा है। रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, मंत्रियों और विधायकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

JAMSHEDPUR NEWS: मोदी के 25 साल पूरे, भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा; 2047 तक विकसित भारत का लिया संकल्प

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: स्वच्छता के लिए मैदान में उतरीं Tata Steel UISL और JNAC की टीमें, ‘स्वच्छ क्रिकेट लीग’ में दिखा रोमांच

October 7, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मोदी के 25 साल पूरे, भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा; 2047 तक विकसित भारत का लिया संकल्प

October 7, 2026

Jamshedpur: आजसू पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय मालाकार समेत कई पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को किया प्रेषित 

October 7, 2026
Recent Post

Birthday Celebration…दलमा के मकलूकोचा में हाथी रजनी का 21वां और नन्हे हाथी बादल का पहला जन्मदिन मना

October 7, 2026

Jharkhand: हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत गंभीर, कैबिनेट की बैठक स्थगित कर पहुंचे मुख्यमंत्री

October 7, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group