Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :महाराजा अग्रसेन जयंती पर ‘अग्रसेन परमार्थ भोज’ का आयोजन, 61 ब्राह्मणों को कराया गया भोजन
Breaking News

Jamshedpur News :महाराजा अग्रसेन जयंती पर ‘अग्रसेन परमार्थ भोज’ का आयोजन, 61 ब्राह्मणों को कराया गया भोजन

विद्वान पुरोहितों ने की महाराजा अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना, वस्त्र एवं दक्षिणा देकर किया गया सम्मानित
News DeskBy News DeskOctober 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की ओर से शनिवार को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में ‘अग्रसेन परमार्थ भोज’ का आयोजन किया गया। समाज के कल्याण, सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में लौहनगरी जमशेदपुर के विद्वान पुरोहितों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात 61 ब्राह्मणों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा सभी को वस्त्र एवं दक्षिणा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ब्राह्मणों ने मारवाड़ी एवं अग्रवाल समाज को भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया तथा समाज की निरंतर उन्नति, सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। यह आयोजन महाराजा अग्रसेन जी के लोककल्याणकारी आदर्शों , सेवा, परोपकार और धार्मिक परंपराओं के प्रति समाज की आस्था का प्रतीक रहा।

मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, सचिव बबलु अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष सन्नी संघी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को महाराजा अग्रसेन जी के विचारों और सिद्धांतों के अनुरूप समाज कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Jamshedpur News :अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रिंगसिया, प्रदेश महामंत्री अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सन्नी संघी, जिलाध्यक्ष मंटू अग्रवाल, रामकृष्ण चौधरी, नरेश काउंटिया, महावीर मोदी, ओमप्रकाश संघी, बजरंग अग्रवाल, दीपक पारीक, सांवरमल अग्रवाल, निर्मल पटवारी, कुशल गणेरीवाल, ललित डांगा, मनोज गोयल, श्यामसुंदर रिंगसिया, अरुण बाकरेवाल, विमल रिंगसिया, मुरारी अग्रवाल, पप्पू बंसल, कमल सिंघल, कमल चौधरी, प्रमोद खन्ना, पंकज संघी, ओमप्रकाश झाझरिया एवं नरेश सिंघानिया सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा का मानना है कि महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श समाज को सेवा, सहयोग, समानता एवं परोपकार की प्रेरणा देते हैं। ऐसे धार्मिक एवं सेवाभावी आयोजनों के माध्यम से समाज में संस्कारों, मानवीय मूल्यों और सामाजिक कल्याण की भावना को सुदृढ़ किया जा सकता है। शाखा ने भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पितृपक्ष अमावस्या पर 599 अज्ञात शवों का पिंडदान, 1000 लोगों ने किया श्राद्ध भोज

October 10, 2026
Recent Post

Jamshedpur News :अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पितृपक्ष अमावस्या पर 599 अज्ञात शवों का पिंडदान, 1000 लोगों ने किया श्राद्ध भोज

October 10, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: अवैध बालू पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार सीएफटी बालू जब्त, आईसर वाहन भी पकड़ा

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन, अमरप्रीत सिंह काले ने जताया शोक

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group