Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: अवैध बालू पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार सीएफटी बालू जब्त, आईसर वाहन भी पकड़ा
Breaking News

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: अवैध बालू पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार सीएफटी बालू जब्त, आईसर वाहन भी पकड़ा

News DeskBy News DeskOctober 10, 2026Updated:October 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

सरायकेला-खरसावां: जिले में अवैध बालू के खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए लगभग 30,000 सीएफटी बालू जब्त किया है। इसके अलावा चौका घाटी में अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक आईसर वाहन को भी जब्त किया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को दो अलग-अलग स्थानों पर यह कार्रवाई की गई।

जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खान निरीक्षक ने नीमडीह थाना क्षेत्र के हुरुपाथरडीह गांव और चौका घाटी में कार्रवाई की। जब्त बालू और वाहन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थानों को सौंप दिया गया है।

नीमडीह के हुरुपाथरडीह गांव में 30 हजार सीएफटी बालू जब्त

खनन विभाग की टीम ने नीमडीह थाना क्षेत्र के हुरुपाथरडीह गांव में छापेमारी कर लगभग 30,000 सीएफटी अवैध रूप से भंडारित बालू जब्त किया। जब्त बालू को आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई के लिए नीमडीह थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में अवैध रूप से बालू के भंडारण और खनिज संपदा के दोहन पर रोक लगाना है।

Jamshedpur News :अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

चौका घाटी में बालू लदा आईसर वाहन जब्त

दूसरी कार्रवाई चौका घाटी में की गई। यहां कथित तौर पर अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए एक आईसर वाहन को जब्त किया गया। वाहन का पंजीकरण नंबर JH 05 DZ 2209 बताया गया है।

जब्त वाहन को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए चौका थाना को सौंप दिया गया है।

अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन सख्त

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया है। ऐसी गतिविधियां सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथि ने स्पष्ट किया कि जिले में खनिज संपदा के अवैध दोहन और परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खनन विभाग पुलिस प्रशासन के समन्वय से ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले में अवैध बालू कारोबार पर निगरानी और सख्त किए जाने के संकेत मिले हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पितृपक्ष अमावस्या पर 599 अज्ञात शवों का पिंडदान, 1000 लोगों ने किया श्राद्ध भोज

October 10, 2026
Recent Post

Jamshedpur News :अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पितृपक्ष अमावस्या पर 599 अज्ञात शवों का पिंडदान, 1000 लोगों ने किया श्राद्ध भोज

October 10, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: अवैध बालू पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार सीएफटी बालू जब्त, आईसर वाहन भी पकड़ा

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन, अमरप्रीत सिंह काले ने जताया शोक

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group