Jamahedpur. निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस ने कन्हैया सिंह को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, कन्हैया सिंह हत्या की साजिश में शामिल था और अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराने में उसकी भूमिका थी। उसकी निशानदेही पर कपाली से एक देसी पिस्तौल और गोली बरामद किए जाने की भी जानकारी दी गई है।

इस मामले में कपाली थाना में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से केस दर्ज किया गया है। वहीं, कन्हैया सिंह की पत्नी सुषमा देवी ने अपने पति को धोखे से फंसाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कन्हैया सिंह अब आपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर सम्मानजनक जीवन जी रहे थे। सुषमा देवी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब इस मामले में पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।


