Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Congress Supreme court March: राहुल, खरगे, अन्य नेताओं ने एसआईआर ‘अनियमितताओं’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
Headlines

Congress Supreme court March: राहुल, खरगे, अन्य नेताओं ने एसआईआर ‘अनियमितताओं’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

News DeskBy News DeskOctober 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
New Delhi.  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने और विभिन्न गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर सोमवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता डी. राजा, झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माझी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव एम. ए. बेबी और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता ई. टी. मोहम्मद बशीर ने भी यह याचिका दायर की है।
उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट के अनुसार याचिका शाम के समय दायर की गई। विपक्षी दलों के सांसदों और नेताओं ने सोमवार को सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ उच्चतम न्यायाल तक अपना ‘लोकतंत्र मार्च’ शुरू किया, जिसका उद्देश्य ‘वोट चोरी’ के आरोपों और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दायर करना था। इस मार्च का नेतृत्व करने वालों में राहुल गांधी, खरगे, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता डी. राजा, माकपा के नेता एम. ए. बेबी, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, राकांपा (शप) की नेता सुप्रिया सुले, शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के नेता दीपांकर भट्टाचार्य और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेताई. टी. मोहम्मद बशीर शामिल थे।
सूत्रों ने रविवार को बताया कि इससे पहले भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी से मिलने से इनकार कर दिया था।
उन्होंने कहा था कि इस तरह के मामले उच्चतम न्यायालय में न्यायिक प्रक्रिया के तहत पहले से विचाराधीन हैं। राहुल गांधी और खरगे ने प्रधान न्यायाधीश को पत्र लिखकर सोमवार को शाम चार से छह बजे के बीच मुलाकात का समय मांगा था। वे उन्हें एक ज्ञापन सौंपना चाहते थे, जिसमें ‘वोट चोरी’ रोकने, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को रोकने और फिर से मतपत्रों से चुनाव कराने की मांग की गई थी।
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: सीतारामडेरा, भालूबासा, बर्मामाइंस और परसुडीह में कई अवैध शराब ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपियों पर केस दर्ज करने की तैयारी

October 13, 2026

Saraikela: टाटा-रांची एनएच-33 पर चांडिल गोलचक्कर के पास से दुकानों को हटाने की मांग पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

October 13, 2026

Dhalbhumgarh: धालभूमगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, भाई ने अपनी दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

October 13, 2026
Recent Post

Jamshedpur: सीतारामडेरा, भालूबासा, बर्मामाइंस और परसुडीह में कई अवैध शराब ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपियों पर केस दर्ज करने की तैयारी

October 13, 2026

Saraikela: टाटा-रांची एनएच-33 पर चांडिल गोलचक्कर के पास से दुकानों को हटाने की मांग पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

October 13, 2026

Congress Supreme court March: राहुल, खरगे, अन्य नेताओं ने एसआईआर ‘अनियमितताओं’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

October 13, 2026

Dhalbhumgarh: धालभूमगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, भाई ने अपनी दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

October 13, 2026

Jamshedpur: इंटर-कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 में NIT जमशेदपुर और XLRI संयुक्त रूप से पुरुष ओवरऑल चैंपियन

October 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group