Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jamshedpur»Jamshedpur News: कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना
Jamshedpur

Jamshedpur News: कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

News DeskBy News DeskOctober 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज चीन में आयोजित विश्वप्रसिद्ध कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए जमशेदपुर से रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चैंबर के महासचिव  पुनीत कावंटिया, उपाध्यक्ष हर्ष बकरेवाल एवं उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी कर रहे हैं। चैंबर के पूर्व अध्यक्ष  विजय आनंद भी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।

प्रतिनिधिमंडल 16 से 19 अक्टूबर तक आयोजित चार दिवसीय कैंटन फेयर का दौरा करेगा। इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैन्युफैक्चरिंग, मशीनरी एवं विभिन्न औद्योगिक उत्पादों से संबंधित नवीनतम तकनीकों और उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैंटन फेयर में लगभग 70,000 स्टॉल लगाए जाते हैं, जो उद्योग एवं व्यापार जगत के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करते हैं।

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य चीन में विकसित हो रही नवीनतम तकनीकों, आधुनिक मशीनरी, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों तथा मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रियाओं को नजदीक से समझना है। इससे जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के उद्योगपतियों और व्यापारियों को नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने, आधुनिक मशीनरी के उपयोग की संभावनाओं का आकलन करने तथा अपने व्यवसाय को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलेगी।

SIR में ‘अनियमितताओं’ संबंधी राहुल गांधी की याचिका पर Election commission को Supreme court ने जारी किया नोटिस

इस अवसर पर चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि इस प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य केवल अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का भ्रमण करना नहीं, बल्कि वहां उपलब्ध नवीनतम तकनीकों और उत्पादन प्रक्रियाओं को समझकर भारत में उनके उपयोग की संभावनाओं को तलाशना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भारत लौटकर इन तकनीकों का लाभ उठाएंगे तथा स्थानीय उद्योगों में आधुनिक तकनीक को अपनाने, नए उत्पादों के निर्माण और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास करेंगे। इससे आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।

चीन जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की सूची: कमल मकाती, रमन प्रसाद, लालचंद अग्रवाल, सुमन कुमार, मनीष अग्रवाल, आयुष गोयल, अपूर्व लिखमणिया, राज कुमार अग्रवाल, वत्सल नागेलिया, विनायक नागेलिया, राजेश कुमार अग्रवाल, पुनीत कावंटिया, राजीव अग्रवाल, नवल कुमार संथालिया, लोकेश पलसानिया, अभिषेक अग्रवाल, विनीत मोदी, मोहन कुमार लढ़ा, राकेश मिश्रा, मुकेश शर्मा, सुजीत कुमार भदानी, हरपरीत सिंह, ऋषभ खंडेलवाल, गुलफाम हुसैन, उमंग अग्रवाल, विजय आनंद मूनका, पवन कुमार अग्रवाल, विशाल कुमार तिवारी, गौरव मारवाह, भरत कुमार रुंगटा, चिराग कसेरा, कृष्ण कुमार अग्रवाल, लावण्या अग्रवाल, इंदरजीत सिंह बिंद्रा, कवलजीत सिंह बिंद्रा, पारस कुमार, अंकित बजाज, स्नेह कसेरा

Jamshedpur: जमशेदपुर SSP ने अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन के दिये निर्देश

एससीसीआई का मानना है कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक दौरों से स्थानीय व्यापार एवं उद्योग जगत को वैश्विक बाजार, आधुनिक तकनीक और नए व्यावसायिक अवसरों की जानकारी मिलती है। इससे जमशेदपुर के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने तथा स्थानीय उद्योगों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: जमशेदपुर SSP ने अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन के दिये निर्देश

October 15, 2026

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

October 15, 2026

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026
Recent Post

SIR में ‘अनियमितताओं’ संबंधी राहुल गांधी की याचिका पर Election commission को Supreme court ने जारी किया नोटिस

October 15, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर SSP ने अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन के दिये निर्देश

October 15, 2026

Jharkhand: झारखंड से तीन बार भाजपा सांसद रह चुके ब्रज मोहन राम रविवार को ओडिशा के नए राज्यपाल का संभालेंगे कार्यभार

October 15, 2026

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

October 15, 2026

Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group