Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, मानगो बस स्टैंड के पास से पकड़ाया
Headlines

Jamshedpur: हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, मानगो बस स्टैंड के पास से पकड़ाया

News DeskBy News DeskOctober 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सीतारामडेरा थाना पुलिस ने मानगो बस स्टैंड के पास पांडेय घाट इलाके से एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय सुकू कर्मकार उर्फ सुकू लोहार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मासूक मनीष गिरोह के लिए काम करता है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत तीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब को गुप्त सूचना मिली थी कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड के पास भुइयांडीह इलाके में एक अपराधी हथियार लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम सूचना के आधार पर पांडेय घाट पहुंची। पुलिस टीम को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति मुख्य सड़क से नीचे स्वर्णरेखा नदी की ओर भागने लगा। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और उसे नदी के पास पकड़ लिया।

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

तलाशी के दौरान आरोपी के कंधे पर लटके पिट्ठू बैग से कपड़े में लिपटी काले रंग की एक देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

तीन थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान सुकू कर्मकार उर्फ सुकू लोहार ने मासूक मनीष गिरोह के लिए काम करने की बात स्वीकार की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ सोनारी थाना, मानगो के ओलीडीह थाना और सीतारामडेरा थाना में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश, मारपीट और धमकी देने जैसे आरोप शामिल हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और गिरोह से उसके संबंधों के संबंध में आगे की जांच कर रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026
Recent Post

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026

Weather Alert: झारखंड के कई इलाकों में हुई बारिश, दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रभावित, आज जमशेदपुर में हल्की बारिश के आसार

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group