Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी
Headlines

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

News DeskBy News DeskOctober 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है। त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 सुरक्षा जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी रखी जाएगी।

एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। जिला पुलिस बल के अलावा रैपिड एक्शन पुलिस (आरएपी), झारखंड जगुआर, स्पेशल ऑर्डनेंस पुलिस (एसएपी) और अन्य विशेष बलों की भी तैनाती की जाएगी। वहीं, क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को भी अलर्ट मोड में रखा जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

30 संवेदनशील पूजा पंडालों पर विशेष नजर
दुर्गा पूजा के दौरान शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने करीब 30 संवेदनशील पूजा पंडालों को चिह्नित किया है। इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ महिला पुलिसकर्मियों और सादे लिबास में पुलिसकर्मियों को भी लगाया जाएगा। इनकी मदद से संदिग्ध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों और हुड़दंग करने वालों पर नजर रखी जाएगी।

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

एसएसपी के अनुसार, महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में 150 महिला सुरक्षा बलों की तैनाती अलग-अलग पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में की जाएगी। इसके अलावा ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
पूजा समितियों को भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। समितियों से अपने स्तर पर पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती करने और अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

CCR में बनेगा ट्रैफिक कंट्रोल रूम
दुर्गा पूजा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष योजना तैयार की है। श्रद्धालुओं की भीड़ और वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रण के लिए आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। साथ ही, निर्धारित समय के दौरान भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी।

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

शहर के विभिन्न हिस्सों में अस्थायी पार्किंग स्थलों की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। यातायात व्यवस्था की निगरानी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम (CCR) में विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके माध्यम से शहर की प्रमुख सड़कों और यातायात की स्थिति पर नजर रखी जा सकेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026
Recent Post

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026

Weather Alert: झारखंड के कई इलाकों में हुई बारिश, दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रभावित, आज जमशेदपुर में हल्की बारिश के आसार

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group