Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में एनएच-33 के निर्माण में सुस्ती पर भड़के विधायक सरयू राय, दशहरा के बाद आंदोलन की चेतावनी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में एनएच-33 के निर्माण में सुस्ती पर भड़के विधायक सरयू राय, दशहरा के बाद आंदोलन की चेतावनी

*पारडीह से बालीगुमा-भिलाई पहाड़ तक धूल और गड्ढों से लोग परेशान, एनएचएआई के अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप*
News DeskBy News DeskOctober 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर।* जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (एनएच-33) के निर्माण कार्य में हो रही देरी और करीब आठ किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई है।

उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों और संवेदक पर सुस्ती बरतने, जनता के हितों की अनदेखी करने तथा जनप्रतिनिधि से किए गए वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि दशहरा के बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ और धूल उड़ने की समस्या बनी रही, तो एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस मामले को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तक भी ले जाया जाएगा।

विधायक सरयू राय ने शनिवार को दर्जनों लोगों के साथ एनएच-33 का बालीगुमा तक निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड पार्षद राजेश सिंह भी उनके साथ थे। निरीक्षण के दौरान सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों, दरारों और उड़ती धूल के कारण लोगों को हो रही परेशानी का जायजा लिया गया।

JAMSHEDPUR NEWS : सहकारी बैंक का 100 करोड़ का घाटा खत्म, 35 करोड़ लाभ का दावा; दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन पर MD विभा सिंह ने बताईं उपलब्धियां

सरयू राय ने कहा कि बरसात के दौरान सड़क के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सड़क की सतह पर गड्ढे और दरारें बन जाने से वाहनों का परिचालन मुश्किल हो गया है। पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है। पारडीह से लेकर बालीगुमा-भिलाई पहाड़ तक वाहनों के गुजरने के साथ धूल का गुबार उठता है, जिससे आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दिन-ब-दिन एनएच-33 की स्थिति बदतर होती जा रही है, लेकिन निर्माण कार्य पूरा कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों और संवेदक की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

विधायक ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के विरोध में गत एक अक्टूबर को वार्ड पार्षद राजेश सिंह ने अपने समर्थकों के साथ सड़क पर धरना दिया था। इसके कारण यातायात बाधित होने पर उन्होंने स्वयं पहल करते हुए एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता की थी। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि तीन अक्टूबर से सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा और धूल से राहत देने के लिए सड़क पर पर्याप्त मात्रा में पानी का छिड़काव किया जाएगा।

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने तीन अक्टूबर को सड़क निर्माण का काम शुरू तो किया, लेकिन यह केवल एक दिन चला। चार अक्टूबर से अब तक निर्माण कार्य बंद पड़ा है। न तो सड़क की मरम्मत की जा रही है और न ही धूल रोकने के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। यह स्थिति अधिकारियों की कार्यशैली और उनकी प्रतिबद्धता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

सरयू राय ने कहा कि एनएच-33 का निर्माण जल्द पूरा होना चाहिए, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। जनता को गड्ढों, धूल और बदहाल सड़क के बीच रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि दशहरा के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ और धूल की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मामले को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया जाएगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : सहकारी बैंक का 100 करोड़ का घाटा खत्म, 35 करोड़ लाभ का दावा; दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन पर MD विभा सिंह ने बताईं उपलब्धियां

October 17, 2026

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट सब्जी मंडी में आग से ₹60 हजार का नुकसान, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित दुकानदार को भेजी मदद

October 17, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS : सहकारी बैंक का 100 करोड़ का घाटा खत्म, 35 करोड़ लाभ का दावा; दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन पर MD विभा सिंह ने बताईं उपलब्धियां

October 17, 2026

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट सब्जी मंडी में आग से ₹60 हजार का नुकसान, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित दुकानदार को भेजी मदद

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, मां दुर्गा से की विश्व कल्याण की प्रार्थना

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में एनएच-33 के निर्माण में सुस्ती पर भड़के विधायक सरयू राय, दशहरा के बाद आंदोलन की चेतावनी

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group