Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी
Headlines

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

News DeskBy News DeskOctober 18, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Bokaro. बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रशिक्षित प्रशिक्षुओं के एक समूह ने अपना आंदोलन जारी रखते हुए शनिवार को कारखाने के सभी 11 द्वार बंद कर दिए, जिससे उत्पादन प्रभावित हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दशकों पहले बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) संयंत्र की स्थापना के दौरान विस्थापित हुए परिवारों से ताल्लुक रखने वाले प्रदर्शनकारी अपनी नौकरियों को नियमित करने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को उनका मौजूदा आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा। बीएसएल के प्रवक्ता मणिकांत धन ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने शनिवार सुबह से इस्पात संयंत्र के सभी 11 द्वार बंद कर दिए, जिससे कर्मचारियों के लिए कारखाने में प्रवेश करना या बाहर निकलना असंभव हो गया।

अधिकारी ने उत्पादन में हुए नुकसान का ब्योरा दिए बिना कहा, ‘सुबह हमें उन कर्मचारियों के साथ काम जारी रखना पड़ा, जो रात की पाली में ड्यूटी पर होने के कारण संयंत्र के अंदर ही थे। सभी द्वार बंद होने से कोई भी कर्मचारी न तो अंदर जा सका और न ही बाहर आ सका। इससे उत्पादन और अन्य आधिकारिक कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है।’आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संगठन विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कुमार महतो ने कहा कि उन्होंने बृहस्पतिवार को कुछ द्वार बंद करके अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी नहीं होने पर वे सभी द्वार बंद कर देंगे।

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

उन्होंने कहा कि वे भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) की इकाई से स्थायी नौकरी और भर्ती की स्पष्ट नीति बनाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 106 लोग बीएसएल संयंत्र के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। बोकारो से कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह, धनबाद से भाजपा सांसद ढुलू महतो और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) विधायक जयराम महतो ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।

CAP On Cancer Drugs: कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30 प्रतिशत तक सीमित, खुदरा दाम होंगे कम, नयी कीमतें 9 नवंबर से लागू

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026

CAP On Cancer Drugs: कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30 प्रतिशत तक सीमित, खुदरा दाम होंगे कम, नयी कीमतें 9 नवंबर से लागू

October 18, 2026

Supreme Court…बच्चों को इंटरनेट तक पहुंचने का मौलिक अधिकार, उपयोग पर पूर्ण रोक नहीं लगाई जा सकती

October 18, 2026
Recent Post

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

October 18, 2026

CAP On Cancer Drugs: कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30 प्रतिशत तक सीमित, खुदरा दाम होंगे कम, नयी कीमतें 9 नवंबर से लागू

October 18, 2026

Supreme Court…बच्चों को इंटरनेट तक पहुंचने का मौलिक अधिकार, उपयोग पर पूर्ण रोक नहीं लगाई जा सकती

October 18, 2026

Road Accident…MP में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 की मौत, 40 से अधिक लोग घायल

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group