Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर, बागुनहातु और साकची में 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन, जानिए कहां कितने फीट का होगा पुतला
Headlines

Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर, बागुनहातु और साकची में 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन, जानिए कहां कितने फीट का होगा पुतला

News DeskBy News DeskOctober 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. विजयादशमी के पावन अवसर पर जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में रावण दहन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शहर के छोटा गोविंदपुर, बागुनहातु और साकची समेत कई क्षेत्रों में रावण दहन और विजय जुलूस को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। जमशेदपुर के श्री श्री वीर कुंवर सिंह मैदान में विजयादशमी के मौके पर 51 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया जाएगा। यह आयोजन 21 अक्टूबर को होगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्री श्री वीर कुंवर सिंह मैदान रावण दहन समिति इस कार्यक्रम को आयोजित कर रही है।

छोटा गोविंदपुर में 51 फीट का रावण
छोटा गोविंदपुर स्थित श्रीश्री वीर कुंवर सिंह मैदान में श्रीश्री वीर कुंवर सिंह मैदान रावण दहन समिति की ओर से समारोह आयोजित किया जा रहा है। यहां इस बार 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। पुतले को भव्य रूप देने के लिए पश्चिम बंगाल से आए कारीगर जुटे हुए हैं। दहन से पहले ओडिशा के आतिशबाजों द्वारा आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया जाएगा। समिति के संस्थापक कमलेश सिंह ने बताया कि रावण का पुतला बंगाल के कारीगर बना रहे हैं। इसे बनाने में करीब तीन लाख रुपए का खर्च आएगा। समिति 2007 से हर साल यहां रावण दहन का कार्यक्रम करती आ रही है। इस आयोजन के जरिए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है।

Saraikela: चांडिल डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख के आभूषण धनबाद से बरामद

बागुनहातु में 30 फीट का रावण
बागुनहातु फुटबॉल मैदान में इस वर्ष 32वें सार्वजनिक रावण दहन समारोह का आयोजन होगा। यहां 30 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक पटाखों के बजाय आवाज करने वाले पटाखों की जगह रंग-बिरंगी फूलझड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कार्यक्रम से पहले एक घंटे तक आतिशबाजी होगी।

Jamshedpur: बागबेड़ा के श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर हो गये फरार, साथ में CCTV का DVR भी ले गए

साकची में निकलेगा विजय जुलूस
साकची स्थित रामलीला मैदान में रामलीला उत्सव समिति की ओर से वर्ष 1922 से चली आ रही परंपरा के अनुसार रामलीला और रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। यहां 16 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। इससे पहले शाम सात बजे भव्य विजय जुलूस निकाला जाएगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Saraikela: चांडिल डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख के आभूषण धनबाद से बरामद

October 19, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर हो गये फरार, साथ में CCTV का DVR भी ले गए

October 19, 2026

Jamshedpur: आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड में 99 शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

October 19, 2026
Recent Post

Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर, बागुनहातु और साकची में 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन, जानिए कहां कितने फीट का होगा पुतला

October 19, 2026

Saraikela: चांडिल डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख के आभूषण धनबाद से बरामद

October 19, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर हो गये फरार, साथ में CCTV का DVR भी ले गए

October 19, 2026

Jamshedpur: आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड में 99 शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

October 19, 2026

Airtel ने पेश किए Calling और SMS वाले तीन प्लान, 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगी यह सुविधा?

October 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group