Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Tata Group के भीतर चल रहे विवाद के बीच सर दोराबजी Tata Trust ने श्रीनिवासन, विजय सिंह की शिकायतों पर चैरिटी कमिश्नर को दिया जवाब
Headlines

Tata Group के भीतर चल रहे विवाद के बीच सर दोराबजी Tata Trust ने श्रीनिवासन, विजय सिंह की शिकायतों पर चैरिटी कमिश्नर को दिया जवाब

News DeskBy News DeskOctober 21, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai. सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (एसडीटीटी) ने सोमवार को अपने न्यासी वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह की शिकायतों पर महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर के कार्यालय में अपना जवाब दाखिल कर दिया। उद्योगपति श्रीनिवासन और पूर्व रक्षा सचिव सिंह ने न्यासियों (ट्रस्टी) की नियुक्ति में अनियमितताओं और मनोनीत निदेशकों को स्वतंत्र निर्णय लेने से रोकने का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर के समक्ष शिकायतें दर्ज कराई थीं।

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने सोमवार देर शाम जवाब दाखिल किए जाने की पुष्टि की। हालांकि, जवाब में क्या कहा गया, इसके बारे में तुरंत पता नहीं चल सका।
टाटा समूह के भीतर चल रहे लंबे विवाद के बीच श्रीनिवासन और सिंह की अलग-अलग शिकायतों में एसडीटीटी के चेयरमैन नोएल टाटा और उनके पुत्र तथा वाइस चेयरमैन नेविल का नाम शामिल किया गया है।

Smartphone Sell Down: स्मार्टफोन की बिक्री 26% गिरी, 2016 के बाद किसी तीसरी तिमाही में सबसे कम बिक्री, Samsung फिर शीर्ष पर

एसडीटीटी के पास टाटा संस में लगभग 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जो देश के सबसे बड़े कारोबारी समूह की होल्डिंग कंपनी में शेयरधारकों के बीच इसे सबसे बड़ा मालिक बनाती है। चैरिटी कमिश्नर ने शुरुआत में एसडीटीटी को इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए 12 अक्टूबर तक का समय दिया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 19 अक्टूबर कर दिया गया था।
खबरों के मुताबिक, शिकायतों में इस बात का जिक्र है कि नोएल टाटा को एसडीटीटी में आजीवन ट्रस्टी क्यों बनाया गया है, और साथ ही ट्रस्ट में कामकाज के तरीकों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं तथा आरोप लगाया गया है कि यह टाटा संस के व्यावसायिक निर्णयों में हस्तक्षेप करता है।

Share Bazar: वैश्विक बाजारों से मिले समर्थन से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी में एक प्रतिशत तक की उछाल

उल्लेखनीय है कि चैरिटी कमिश्नर के पास जाने के बाद, श्रीनिवासन और सिंह ने एसडीटीटी के अन्य न्यासियों तथा टाटा ट्रस्ट के हिस्से वाले सह-संस्थान सर रतन टाटा ट्रस्ट (एसआरटीटी) की कमान संभाल रहे लोगों को भी पत्र लिखे थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Smartphone Sell Down: स्मार्टफोन की बिक्री 26% गिरी, 2016 के बाद किसी तीसरी तिमाही में सबसे कम बिक्री, Samsung फिर शीर्ष पर

October 21, 2026

Share Bazar: वैश्विक बाजारों से मिले समर्थन से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी में एक प्रतिशत तक की उछाल

October 21, 2026

Jamshedpur: कदमा में पेट्रोल पंप के पास पंडाल घूमने आए कुछ लोगों के बीच विवाद, जमकर हुई मारपीट, पथराव, कई लोग जख्मी

October 21, 2026
Recent Post

Tata Group के भीतर चल रहे विवाद के बीच सर दोराबजी Tata Trust ने श्रीनिवासन, विजय सिंह की शिकायतों पर चैरिटी कमिश्नर को दिया जवाब

October 21, 2026

Smartphone Sell Down: स्मार्टफोन की बिक्री 26% गिरी, 2016 के बाद किसी तीसरी तिमाही में सबसे कम बिक्री, Samsung फिर शीर्ष पर

October 21, 2026

Share Bazar: वैश्विक बाजारों से मिले समर्थन से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी में एक प्रतिशत तक की उछाल

October 21, 2026

Jamshedpur: कदमा में पेट्रोल पंप के पास पंडाल घूमने आए कुछ लोगों के बीच विवाद, जमकर हुई मारपीट, पथराव, कई लोग जख्मी

October 21, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में वेज रोल के ऑर्डर में देरी को लेकर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में युवक की मौत, 4 लोग जख्मी

October 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group