New Delhi. भारत में स्मार्टफोन की बिक्री वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 26 प्रतिशत घटकर 3.58 करोड़ इकाई रह गई। बाजार शोध कंपनी ओम्डिया की सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है। यह 2016 के बाद किसी तीसरी तिमाही में सबसे कम बिक्री है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान वीवो, ओप्पो और शाओमी जैसी प्रमुख चीनी कंपनियों की बिक्री में गिरावट आई, जबकि सैमसंग मामूली गिरावट के बावजूद फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।
एप्पल भी सालाना आधार पर बिक्री में 20 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद शीर्ष पांच कंपनियों में शामिल रही।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘त्योहारों के दौरान भी वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में भारत के स्मार्टफोन बाजार की बिक्री सालाना आधार पर 26 प्रतिशत घटकर 3.58 करोड़ इकाई रह गई है। यह 2016 के बाद से तीसरी तिमाही की सबसे कम बिक्री है। रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग ने तीसरी तिमाही में 67 लाख स्मार्टफोन की बिक्री के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर करीब एक प्रतिशत की मामूली गिरावट आई, लेकिन उसकी बाजार हिस्सेदारी 19 प्रतिशत रही।

वीवो 64 लाख इकाई की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही। शाओमी की बिक्री 28 प्रतिशत घटकर 47 लाख इकाई और ओप्पो की बिक्री 24 प्रतिशत गिरकर 49 लाख इकाई रह गई। एप्पल 39 लाख इकाई की बिक्री के साथ शीर्ष पांच कंपनियों में शामिल रही।

