Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: दुर्गा पूजा उत्सव का हुआ समापन, सिंदूर खेला और विसर्जन के साथ देवी दुर्गा को दी गई विदाई
Headlines

Jamshedpur: दुर्गा पूजा उत्सव का हुआ समापन, सिंदूर खेला और विसर्जन के साथ देवी दुर्गा को दी गई विदाई

News DeskBy News DeskOctober 21, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. विजयादशमी के अवसर पर बुधवार को महिलाओं ने पूजा पंडालों में ‘सिंदूर खेला’ में भाग लिया। इसके साथ ही दुर्गा पूजा उत्सव का समापन हो गया। पारंपरिक ‘घट विसर्जन’ के बाद लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ियों में महिलाओं ने सामुदायिक और पारिवारिक पूजा पंडालों में एक-दूसरे को सिंदूर लगाया। विवाहित महिलाओं द्वारा अपने परिवारों की सुख-समृद्धि के लिए की जाने वाली प्रार्थना की प्रतीक यह प्राचीन रस्म देवी की विदाई से पहले उत्सव में रंग भरती नजर आयी।यह दिन खुशी और उदासी के मिले-जुले अहसास का प्रतीक है, क्योंकि लोग देवी को विदाई देने के साथ-साथ इस पर्व का जश्न मनाते हैं।

Saraikela: बेटे ने कहासुनी के बाद पिता को डंडे से पीटा, फिर धारदार हथियार से हमला कर मार डाला

शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में सुहागिन महिलाएं लाल और सफेद साड़ियों में पहुंचीं। महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर उत्सव मनाया और मां दुर्गा से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की।

Jharkhand: अज्ञात बदमाशों ने मिशनरी स्कूल के प्राचार्य पर किया हमला, गंभीर, आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

ढाक की गूंज के बीच मां दुर्गा को विदाई
सिंदूर खेला के दौरान महिलाओं के चेहरों पर उत्साह और खुशी दिखाई दी, लेकिन मां दुर्गा की विदाई की बेला में कई श्रद्धालु भावुक भी हो उठे। ढाक की गूंज और जयकारों के बीच मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी गई। बंगाली समुदाय की इस पारंपरिक रस्म में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मान्यता है कि मां दुर्गा मायके से विदा होकर ससुराल लौटती हैं। सिंदूर खेला के माध्यम से महिलाएं सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं और अगले वर्ष मां के पुनः आगमन की प्रार्थना करती हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Saraikela: बेटे ने कहासुनी के बाद पिता को डंडे से पीटा, फिर धारदार हथियार से हमला कर मार डाला

October 21, 2026

Jharkhand: अज्ञात बदमाशों ने मिशनरी स्कूल के प्राचार्य पर किया हमला, गंभीर, आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

October 21, 2026

Tata Group के भीतर चल रहे विवाद के बीच सर दोराबजी Tata Trust ने श्रीनिवासन, विजय सिंह की शिकायतों पर चैरिटी कमिश्नर को दिया जवाब

October 21, 2026
Recent Post

Saraikela: बेटे ने कहासुनी के बाद पिता को डंडे से पीटा, फिर धारदार हथियार से हमला कर मार डाला

October 21, 2026

Jharkhand: अज्ञात बदमाशों ने मिशनरी स्कूल के प्राचार्य पर किया हमला, गंभीर, आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

October 21, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा उत्सव का हुआ समापन, सिंदूर खेला और विसर्जन के साथ देवी दुर्गा को दी गई विदाई

October 21, 2026

Tata Group के भीतर चल रहे विवाद के बीच सर दोराबजी Tata Trust ने श्रीनिवासन, विजय सिंह की शिकायतों पर चैरिटी कमिश्नर को दिया जवाब

October 21, 2026

Smartphone Sell Down: स्मार्टफोन की बिक्री 26% गिरी, 2016 के बाद किसी तीसरी तिमाही में सबसे कम बिक्री, Samsung फिर शीर्ष पर

October 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group