Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»RAILWAY NEWS: भारतीय रेलवे की समयपालन क्षमता में बड़ा सुधार, 69.2% से बढ़कर 77.43% हुई ट्रेनों की समयपालनता, जानें पिछले वर्षों का रिकॉर्ड
Breaking News

RAILWAY NEWS: भारतीय रेलवे की समयपालन क्षमता में बड़ा सुधार, 69.2% से बढ़कर 77.43% हुई ट्रेनों की समयपालनता, जानें पिछले वर्षों का रिकॉर्ड

News DeskBy News DeskOctober 21, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

नई दिल्ली।

भारतीय रेल यात्रियों को सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के साथ ट्रेनों के समयपालन में भी निरंतर सुधार कर रही है। भारी यात्री मांग के बावजूद बेहतर निगरानी व्यवस्था, समय-सारणी के युक्तिकरण, रखरखाव में सुधार तथा आधारभूत संरचनाओं के उन्नयन के माध्यम से ट्रेनों के परिचालन को अधिक समयबद्ध बनाया जा रहा है।

समयपालनता के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भारतीय रेल की ट्रेनों की समयपालनता वर्ष 2018-19 में 69.2 प्रतिशत थी, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 77.43 प्रतिशत हो गई। वहीं, चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक समयपालनता 77.11 प्रतिशत दर्ज की गई है। वर्ष 2023-24 में दर्ज 73.62 प्रतिशत की तुलना में यह उल्लेखनीय सुधार को दर्शाता है। पिछले तीन वर्षों से, चालू वित्त वर्ष सहित, ट्रेनों की समयपालनता लगातार 77 प्रतिशत से अधिक बनी हुई है।

JAMSHEDPUR NEWS: रामनगर एयरवेज कॉलोनी में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को भावुक विदाई, सुहागिन महिलाओं ने निभाई परंपरा

सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे समयपालनता संबंधी कुछ आंकड़ों को संदर्भ से अलग प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे भ्रामक निष्कर्ष निकल सकते हैं। भारतीय रेल की समयपालनता की तुलना करते समय यह ध्यान रखना आवश्यक है कि कोविड महामारी के दौरान ट्रेनों का परिचालन सामान्य क्षमता के अनुरूप नहीं हो रहा था। उस अवधि में सीमित संख्या में ट्रेनों के परिचालन के कारण दर्ज उच्च समयपालनता को सामान्य परिस्थितियों के प्रदर्शन से सीधे तुलना करने का उपयुक्त आधार नहीं माना जा सकता।

वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में दर्ज असामान्य रूप से उच्च समयपालनता के आंकड़े महामारी के दौरान सीमित रेल परिचालन की परिस्थितियों में प्राप्त हुए थे। सामान्य रेल परिचालन बहाल होने के बाद समयपालनता दीर्घकालिक औसत के करीब आई और इसके बाद इसमें फिर से लगातार सुधार दर्ज किया गया है।

JAMSHEDPUR NEWS: साकची का आमबागान मैदान बनेगा ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस आमबागान’, भव्य स्मारक बनाने की सरयू राय ने की घोषणा

भारतीय रेल यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित, सुविधाजनक एवं समयबद्ध रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बेहतर परिचालन प्रबंधन, निरंतर निगरानी और रेल अवसंरचना के विकास के माध्यम से ट्रेनों की समयपालनता में सुधार के प्रयास लगातार जारी हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: रामनगर एयरवेज कॉलोनी में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को भावुक विदाई, सुहागिन महिलाओं ने निभाई परंपरा

October 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: साकची का आमबागान मैदान बनेगा ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस आमबागान’, भव्य स्मारक बनाने की सरयू राय ने की घोषणा

October 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागुनहातु और गोविंदपुर में रावण दहन की धूम, अमरप्रीत सिंह काले बोले—अपने भीतर के अहंकार और क्रोध का भी करें अंत

October 21, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: भारतीय रेलवे की समयपालन क्षमता में बड़ा सुधार, 69.2% से बढ़कर 77.43% हुई ट्रेनों की समयपालनता, जानें पिछले वर्षों का रिकॉर्ड

October 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: रामनगर एयरवेज कॉलोनी में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को भावुक विदाई, सुहागिन महिलाओं ने निभाई परंपरा

October 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: साकची का आमबागान मैदान बनेगा ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस आमबागान’, भव्य स्मारक बनाने की सरयू राय ने की घोषणा

October 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागुनहातु और गोविंदपुर में रावण दहन की धूम, अमरप्रीत सिंह काले बोले—अपने भीतर के अहंकार और क्रोध का भी करें अंत

October 21, 2026

RAILWAY NEWS: बिहार-दिल्ली के यात्रियों को एक और वंदे भारत की सौगात, 22 अक्टूबर से पटना-नई दिल्ली के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल, जानें टाइम टेबल

October 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group