Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur police: अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी सख्त, अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का निर्देश
Headlines

Jamshedpur police: अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी सख्त, अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का निर्देश

News DeskBy News DeskOctober 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसएसपी डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने की। इस दौरान जिले में आपराधिक घटनाओं की स्थिति, पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहायक पुलिस अधीक्षक समेत जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक शामिल हुए। एसएसपी ने अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में अपराध की स्थिति की जानकारी ली और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि संभावित आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके

मादक पदार्थों की तस्करी की भी समीक्षा
जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के साथ-साथ अवैध हथियारों की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने तथा अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता और निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर बल दिया
बैठक के दौरान जिले की विधि-व्यवस्था की स्थिति पर भी चर्चा हुई। एसएसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा। उन्होंने किसी भी संभावित आपराधिक घटना या विधि-व्यवस्था से जुड़ी समस्या पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश
एसएसपी ने सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस पदाधिकारी आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें। जनता की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुनें तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। पुलिस और आम लोगों के बीच विश्वास मजबूत करने को भी अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।

बैठक के अंत में एसएसपी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता और सतर्कता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई, अवैध गतिविधियों पर रोक और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

October 25, 2026

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

October 25, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी संग की बैठक, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया

October 25, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

October 25, 2026

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

October 25, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी संग की बैठक, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया

October 25, 2026

Jamshedpur: कदमा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त खून लगा चाकू बरामद

October 25, 2026

JDU Dicision: ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के लिए अनंत सिंह, पूर्व विधायक नीलम देवी छह साल के लिए निष्कासित

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group