Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल
Headlines

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

News DeskBy News DeskOctober 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chakardharpur. रेलवे में ड्यूटी के दौरान शराब पीने वाले कर्मचारियों पर अब सख्ती बरती जाएगी। ऐसे कर्मचारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल में 15 दिवसीय विशेष सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर यह अभियान 23 अक्टूबर से 6 नवंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की सतर्कता सुनिश्चित करना और नशे की हालत में काम करने से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है।

रेलवे फाटक के गेटमैन पर रहेगी खास नजर
अभियान के दौरान रेलवे फाटकों पर तैनात गेटमैन की विशेष रूप से जांच की जाएगी। इसके अलावा अन्य संवेदनशील स्थानों पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी। रेलवे के इंजीनियरिंग, परिचालन और संरक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी औचक निरीक्षण करेंगे।

ब्रीथ एनालाइजर से होगी जांच
शराब पीकर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की पहचान के लिए रेलवे की लॉबी में उपलब्ध पोर्टेबल ब्रीथ एनालाइजर का इस्तेमाल किया जाएगा। अधिकारियों को विशेष रूप से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच जांच करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान रेलवे फाटकों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर तैनात कर्मचारियों की सतर्कता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज

नशे में मिले सहकर्मी तो अधिकारियों को दें सूचना
रेलवे अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को शराब पीने के आदी कर्मचारियों की पहचान कर उन पर निगरानी रखने को कहा गया है। साथ ही कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा कि यदि कोई सहकर्मी ड्यूटी के दौरान नशे में मिलता है, तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को देना उनकी जिम्मेदारी है।

हर दिन की जांच का देना होगा ब्योरा
विशेष अभियान के दौरान प्रतिदिन की गई जांच और उससे संबंधित अपडेट दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसके लिए गूगल शीट पर कार्रवाई का ब्योरा तैयार किया जाएगा। अभियान समाप्त होने के बाद जांच में सामने आई खामियों और की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट 7 नवंबर तक मुख्यालय भेजनी होगी।

Civil Security Network: केंद्रीय गृह मंत्रालय 12 राज्यों में तैयार करेगा 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क, जानें क्या है योजना?

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज

October 26, 2026

Civil Security Network: केंद्रीय गृह मंत्रालय 12 राज्यों में तैयार करेगा 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क, जानें क्या है योजना?

October 26, 2026

GST में एक नवंबर से बड़े बदलाव की संभावना, छोटे विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन आसान होगा, तेजी से मिलेगा रिफंड

October 26, 2026
Recent Post

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज

October 26, 2026

Civil Security Network: केंद्रीय गृह मंत्रालय 12 राज्यों में तैयार करेगा 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क, जानें क्या है योजना?

October 26, 2026

GST में एक नवंबर से बड़े बदलाव की संभावना, छोटे विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन आसान होगा, तेजी से मिलेगा रिफंड

October 26, 2026

Elephant On Rail Track: चक्रधरपुर मंडल में रेल ट्रैक के करीब पहुंचा हाथियों का झुंड, 9 एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

October 26, 2026

Jamshedpur: बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

October 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group