Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»GST में एक नवंबर से बड़े बदलाव की संभावना, छोटे विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन आसान होगा, तेजी से मिलेगा रिफंड
Headlines

GST में एक नवंबर से बड़े बदलाव की संभावना, छोटे विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन आसान होगा, तेजी से मिलेगा रिफंड

News DeskBy News DeskOctober 26, 2026Updated:October 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. माल एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं के लिए पंजीकरण आसान बनाने, रिफंड में तेजी लाने और नोटिस जारी करने के लिए 10,000 रुपये की न्यूनतम सीमा तय करने जैसे सुधार एक नवंबर से लागू होने की संभावना है। जीएसटी से संबंधित मामलों के सर्वोच्च निकाय जीएसटी परिषद की आठ अक्टूबर को हुई 57वीं बैठक में पंजीकरण, रिटर्न, रिफंड और विवाद निपटान से जुड़े कई सुधारों को मंजूरी दी गई थी।

अधिकारी ने बताया कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं के जरिये लागू किए जा सकने वाले बदलाव एक नवंबर, 2026 से चरणबद्ध ढंग से लागू किए जाएंगे। वहीं, जीएसटी कानून में संशोधन की जरूरत वाले बदलाव एक अप्रैल, 2027 से लागू होंगे। अधिकारी के मुताबिक, संबंधित अधिसूचनाओं और परिपत्रों को विधि विभाग की मंजूरी मिल चुकी है और इन्हें शुक्रवार को जारी किए जाने की संभावना है।

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज

प्रस्तावित बदलावों के तहत, कई राज्यों में सामान बेचने वाले छोटे ई-कॉमर्स विक्रेता संबंधित राज्य में ई-कॉमर्स मंच के गोदाम को अपना मुख्य कारोबारी स्थल घोषित कर सकेंगे। इसके लिए विक्रेता को कम-से-कम एक राज्य में वास्तविक उपस्थिति रखनी होगी। वहां भौतिक सत्यापन और आधार प्रमाणीकरण पूरा होने के बाद अन्य राज्यों में ई-कॉमर्स मंच की सहमति से पंजीकरण कराया जा सकेगा। इस व्यवस्था से करीब 9.5 लाख छोटे विक्रेताओं को फायदा होने की संभावना है।
जीएसटी पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेजों एवं सूचनाओं को लेकर भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इससे जीएसटी पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया आसान होने और दस्तावेजों की कमी के कारण आवेदन खारिज होने या अतिरिक्त जानकारी मांगने की घटनाएं कम होने की उम्मीद है।

Civil Security Network: केंद्रीय गृह मंत्रालय 12 राज्यों में तैयार करेगा 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क, जानें क्या है योजना?

वहीं, कर रिफंड के मामले में इलेक्ट्रॉनिक नकदी खाते में अतिरिक्त राशि लौटाने की प्रक्रिया स्वचालित की जाएगी। शून्य-दर वाली आपूर्ति और उलट शुल्क संरचना से जुड़े रिफंड दावों में भी जोखिम के आकलन के आधार पर 90 प्रतिशत राशि अस्थायी रूप से मंजूर करने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा, रिफंड आवेदन की प्राप्ति की सूचना या कमी संबंधी ज्ञापन जारी करने की समयसीमा 15 दिन से घटाकर 10 दिन की जाएगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज

October 26, 2026

Civil Security Network: केंद्रीय गृह मंत्रालय 12 राज्यों में तैयार करेगा 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क, जानें क्या है योजना?

October 26, 2026

Elephant On Rail Track: चक्रधरपुर मंडल में रेल ट्रैक के करीब पहुंचा हाथियों का झुंड, 9 एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

October 26, 2026
Recent Post

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज

October 26, 2026

Civil Security Network: केंद्रीय गृह मंत्रालय 12 राज्यों में तैयार करेगा 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क, जानें क्या है योजना?

October 26, 2026

GST में एक नवंबर से बड़े बदलाव की संभावना, छोटे विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन आसान होगा, तेजी से मिलेगा रिफंड

October 26, 2026

Elephant On Rail Track: चक्रधरपुर मंडल में रेल ट्रैक के करीब पहुंचा हाथियों का झुंड, 9 एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

October 26, 2026

Jamshedpur: बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

October 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group