Mumbai. कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊंचे स्तर पर बने रहने और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में बिकवाली के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 281.95 अंक टूटकर 73,316.21 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 63.15 अंक फिसलकर 22,694.60 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल, मारुति और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में बढ़त दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.74 प्रतिशत फिसलकर 115 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,462.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स सोमवार को 482.92 अंक और निफ्टी 153.20 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।


