Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Chaibasa: चाईबासा में पति ने पत्नी की हत्या की, घर के अंदर मिला शव, आरोपी पति गिरफ्तार
Headlines

Chaibasa: चाईबासा में पति ने पत्नी की हत्या की, घर के अंदर मिला शव, आरोपी पति गिरफ्तार

News DeskBy News DeskOctober 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जिन्तुगाड़ा गांव में बुधवार सुबह एक महिला की हत्*या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय सलमी सिंकू के रूप में हुई है। महिला की हत्*या का आरोप उसके पति मंगल सिंकू पर लगा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला के सिर पर गैता से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार अहले सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला का बुजुर्ग ससुर शौच के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान घर का दरवाजा बंद कर दिया गया। इसके बाद घर के अंदर सो रही सलमी सिंकू पर हमला किए जाने की बात सामने आई। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण महिला की जान चली गई

JAMSHEDPUR NEWS: JHTET परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, DC-SSP ने की उच्चस्तरीय बैठक, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सख्त निर्देश

घटनास्थल जगन्नाथपुर थाना से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गांव के इस हिस्से में घरों की संख्या कम होने के कारण घटना की जानकारी तत्काल आसपास के लोगों को नहीं मिल सकी। बताया जा रहा है कि वारदात के समय महिला के बच्चे भी घर पर मौजूद नहीं थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राफेल मुर्मू ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

Tata Steel समेत 12 बड़े संस्थानों पर प्रदूषण बोर्ड सख्त, 180 दिन का मिला अल्टीमेटम, जनरेटरों पर लगाना होगा प्रदूषण नियंत्रण उपकरण

ग्रामीणों के अनुसार, मंगल सिंकू करीब तीन दिन पहले घर से कहीं चला गया था। परिजन उसकी तलाश करते हुए पाताहातु पहुंचे थे। इसके बाद सोमवार को उसे वापस घर लाया गया था। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले कुछ दिनों से उसके व्यवहार में बदलाव देखा जा रहा था। हालांकि, इन बातों की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान मंगल सिंकू हत्या करने से इनकार कर रहा है। ऐसे में पुलिस घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, वारदात में कथित रूप से इस्तेमाल किए गए हथियार और परिवार से जुड़े परिस्थितिजन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: JHTET परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, DC-SSP ने की उच्चस्तरीय बैठक, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सख्त निर्देश

October 29, 2026

Tata Steel समेत 12 बड़े संस्थानों पर प्रदूषण बोर्ड सख्त, 180 दिन का मिला अल्टीमेटम, जनरेटरों पर लगाना होगा प्रदूषण नियंत्रण उपकरण

October 29, 2026

Tata Group में बदलाव की तैयारी, 12 नवंबर को नोएल टाटा छोड़ेंगे 6 कंपनियों के बोर्ड, Tata Steel में वाइस चेयरमैन का पद भी छोड़ेंगे

October 29, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: JHTET परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, DC-SSP ने की उच्चस्तरीय बैठक, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सख्त निर्देश

October 29, 2026

Tata Steel समेत 12 बड़े संस्थानों पर प्रदूषण बोर्ड सख्त, 180 दिन का मिला अल्टीमेटम, जनरेटरों पर लगाना होगा प्रदूषण नियंत्रण उपकरण

October 29, 2026

Tata Group में बदलाव की तैयारी, 12 नवंबर को नोएल टाटा छोड़ेंगे 6 कंपनियों के बोर्ड, Tata Steel में वाइस चेयरमैन का पद भी छोड़ेंगे

October 29, 2026

MLC Election Result: 4 राज्यों में विधान परिषद की 28 सीट पर हुए चुनावों में NDA ने 16 सीट जीतीं, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला

October 29, 2026

Jharkhand Congress: ‘वोट चोरी’ के खिलाफ दिल्ली रैली में झारखंड से हजारों लोग होंगे शामिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जतायी उम्मीद

October 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group