Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Tata Group: नोएल टाटा 11 नवंबर को ट्रेंट के चेयरमैन पद से होंगे सेवानिवृत्त, बहराम वकील संभालेंगे जिम्मेदारी
Headlines

Tata Group: नोएल टाटा 11 नवंबर को ट्रेंट के चेयरमैन पद से होंगे सेवानिवृत्त, बहराम वकील संभालेंगे जिम्मेदारी

News DeskBy News DeskOctober 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. टाटा समूह की खुदरा कारोबार कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन नोएल एन. टाटा 11 नवंबर को पद से सेवानिवृत्त होंगे। उनके स्थान पर कंपनी ने बहराम वकील को 12 नवंबर से नया चेयरमैन नियुक्त किया है। ट्रेंट ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि नोएल टाटा 12 नवंबर से मानद चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। कंपनी ने उनके योगदान को देखते हुए यह निर्णय लिया है। वह 1997 से ही ट्रेंट से जुड़े रहे हैं।
कंपनी ने कहा कि उनके रणनीतिक मार्गदर्शन और नेतृत्व ने उसकी बाजार स्थिति मजबूत करने तथा वृद्धि हासिल करने में मदद की। निदेशक मंडल ने कंपनी में उनके 29 वर्षों के योगदान की सराहना की।
निदेशक मंडल ने राजीव दुबे को 30 अक्टूबर से अतिरिक्त गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करने की भी मंजूरी दी है। यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

इसके अलावा, कल्पना मर्चेंट को 30 अक्टूबर, 2026 से तीन साल के लिए अतिरिक्त निदेशक और स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भी शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। कंपनी ने कहा कि नेतृत्व में बदलाव टाटा समूह के संचालन संबंधी दिशानिर्देशों के अनुरूप है। इन दिशानिर्देशों में निदेशक मंडल की संरचना, समितियों और निदेशकों की सेवानिवृत्ति से जुड़े प्रावधान शामिल हैं।

Train cancelled: चक्रवात ‘अर्नब’ से हावड़ा-चेन्नई मार्ग बाढ़ में डूबा, रेल सेवाएं प्रभावित, 36 ट्रेन रद्द और 30 के मार्ग बदले गए

ट्रेंट कंपनी वेस्टसाइड और जूडियो जैसे ब्रांड के जरिए फैशन खुदरा कारोबार में सक्रिय है। इसके अलावा कंपनी स्टार नाम से खाद्य एवं किराना कारोबार भी चलाती है। कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 468 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान उसका राजस्व 22 प्रतिशत बढ़कर 5,873 करोड़ रुपये हो गया।

Jamshedpur: बिरसानगर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, किराये के मकान में चल रहा था ठगी का खेल, 5 लोग गिरफ्तार, 90 एटीएम कार्ड, 10 बैंक पासबुक और 50 मोबाइल बरामद

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Train cancelled: चक्रवात ‘अर्नब’ से हावड़ा-चेन्नई मार्ग बाढ़ में डूबा, रेल सेवाएं प्रभावित, 36 ट्रेन रद्द और 30 के मार्ग बदले गए

October 30, 2026

Jamshedpur: बिरसानगर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, किराये के मकान में चल रहा था ठगी का खेल, 5 लोग गिरफ्तार, 90 एटीएम कार्ड, 10 बैंक पासबुक और 50 मोबाइल बरामद

October 30, 2026

Tata Group से आगे निकला Reliance समूह, अब देश का सबसे बड़ा कारोबारी घराना बना

October 30, 2026
Recent Post

Train cancelled: चक्रवात ‘अर्नब’ से हावड़ा-चेन्नई मार्ग बाढ़ में डूबा, रेल सेवाएं प्रभावित, 36 ट्रेन रद्द और 30 के मार्ग बदले गए

October 30, 2026

Tata Group: नोएल टाटा 11 नवंबर को ट्रेंट के चेयरमैन पद से होंगे सेवानिवृत्त, बहराम वकील संभालेंगे जिम्मेदारी

October 30, 2026

Jamshedpur: बिरसानगर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, किराये के मकान में चल रहा था ठगी का खेल, 5 लोग गिरफ्तार, 90 एटीएम कार्ड, 10 बैंक पासबुक और 50 मोबाइल बरामद

October 30, 2026

Tata Group से आगे निकला Reliance समूह, अब देश का सबसे बड़ा कारोबारी घराना बना

October 30, 2026

CBSE Board Exam: साल 2028 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में पांच विषय अनिवार्य, वैकल्पिक कौशल विषय से मिलेगी राहत

October 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group