Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी

सरयू राय ने उपायुक्त और जुस्को महाप्रबंधक से की बात,जिन घरों में कनेक्शन है, वहां भी नहीं आ रहा पानी
News DeskBy News DeskOctober 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से शुक्रवार को उनके बिष्टुपुर स्थित आवास पर जमशेदपुर पूर्वी के जोजोबेड़ा क्षेत्र के दर्जन भर लोग मिले और इलाके में पानी की समस्या के बारे में बात की। विधायक सरयू राय ने इन लोगों की बातों को गौर से सुनने के बाद पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और जुस्को के महाप्रबंधक संजीव झा से फोन पर बात की और उनसे आग्रह किया कि लोगों की पानी की समस्या दूर की जाए।
गौरतलब है कि जमशेदपुर पूर्वी का विधायक रहते हुए सरयू राय ने जोजोबेड़ा क्षेत्र में जुस्को पर दबाव बनवाकर पाइपलाइन बिछवाया था। वहां के लोगों को पानी के कनेक्शन के लिए फार्म का वितरण भी करवाया गया। लोगों ने फार्म भरा भी। कई लोगों के घरों में पानी का कनेक्शन हो भी गया लेकिन अधिकांश घर बिना कनेक्शन के हैं। 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद जुस्को भी शिथिल पड़ गया। नतीजा यह हुआ कि कनेक्शन होने के बावजूद लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है। खास जोजोबेड़ा बस्ती में पेयजल की किल्लत बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
जोजोबेड़ा से आए दीपक कुमार, गीता देवी, मनोज राम, उर्मिला देवी, छोटेलाल कामत, सूरज कुमार, पवन सिंह, सविता देवी, रोहित कामत, सागर सिंह, रजनीश सिंह, कमलेश सिंह, दीपक शर्मा और महादेव कामत ने श्री राय को एक मांग पत्र सौंपा और आग्रह किया कि जैसे आपने पाइपलाइन बिछवाने का काम किया था, वैसे ही अब पानी भी दिलवा दें। इस पर श्री राय ने उपायुक्त और जुस्को के महाप्रबंधक से फोन पर बात कर तत्काल जलापूर्ति करवाने का आग्रह किया।

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन का भुगतान लंबित, DC राजीव रंजन ने दिया 2-3 दिनों में राशि भेजने का आश्वासन

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :कृषि विपणन परिषद के भाड़ा वृद्धि से व्यापारियों में भारी आक्रोश, काला बिल्ला लगाकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

October 30, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन का भुगतान लंबित, DC राजीव रंजन ने दिया 2-3 दिनों में राशि भेजने का आश्वासन

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :कृषि विपणन परिषद के भाड़ा वृद्धि से व्यापारियों में भारी आक्रोश, काला बिल्ला लगाकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी में आग से बेघर हुआ परिवार, विधायक पूर्णिमा साहू ने बढ़ाया मदद का हाथ, 15 ब्लूस्कोप टीन से बनेगा अस्थायी आशियाना

October 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group