Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»RAILWAY NEWS: बिलासपुर में 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन की मेंटेनेंस शुरू, देश का चौथा आधुनिक डिपो तैयार
Breaking News

RAILWAY NEWS: बिलासपुर में 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन की मेंटेनेंस शुरू, देश का चौथा आधुनिक डिपो तैयार

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया निरीक्षण, ऑटोमेटिक कोच वॉशिंग प्लांट और आधुनिक मशीनों का लिया जायजा; बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत की रखरखाव सुविधा शुरू
News DeskBy News DeskOctober 31, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

बिलासपुर,

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर स्थित वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो में आज 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनसेट के परीक्षण एवं रखरखाव की शुरुआत की गई। इस डिपो में ट्रेन संख्या 20825/20826 बिलासपुर–नागपुर–बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की मेंटेनेंस प्रक्रिया प्रारंभ होने के साथ ही डिपो के विकास के प्रथम चरण का संचालन शुरू हो गया है। डिपो का विकास वंदे भारत ट्रेनसेट के रखरखाव के लिए नवीनतम डिजाइन पर आधारित आधुनिक मशीनों, उपकरणों एवं तकनीकी सुविधाओं के साथ किया जा रहा है। वर्तमान में द्वितीय चरण का कार्य भी प्रगति पर है।

बिलासपुर वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो देश में वंदे भारत ट्रेनसेट के रखरखाव के लिए विकसित चौथा डिपो है। यहां स्थापित रिट्रैक्टेबल ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) प्रणाली इसकी प्रमुख विशेषताओं में से एक है। यह प्रणाली छत पर किए जाने वाले रखरखाव कार्यों के दौरान ओवरहेड विद्युत तारों को आवश्यकतानुसार हटाने की सुविधा प्रदान करती है, जिससे संरक्षित एवं निर्बाध रूप से कार्य किया जा सके।

डिपो में 423 मीटर लंबी पूर्णतः कवर्ड इंस्पेक्शन बे लाइन (आईबीएल) उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, चार टायरों की जांच के लिए विशेष निरीक्षण प्रणाली, ट्रेनसेट के निचले हिस्से की जांच हेतु सेंटर पिट लाइन, कोचों के पार्श्व हिस्सों के निरीक्षण के लिए फ्लोर-लेवल सुविधाएं, कोच के आंतरिक हिस्सों तक पहुंच के लिए प्लेटफॉर्म तथा छत पर रखरखाव कार्यों के लिए विशेष वर्किंग प्लेटफॉर्म विकसित किए गए हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनसेट के निरीक्षण एवं रखरखाव को अधिक व्यवस्थित, संरक्षित और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Jamshedpur news :सही एडमिट कार्ड तक जारी नहीं कर पा रही हेमंत सरकार, पारदर्शी परीक्षा कैसे कराएगी : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

डिपो में पहियों की आवश्यक टर्निंग के लिए सीएनसी पिट व्हील लेथ तथा कोचों की बाहरी सतह की स्वचालित धुलाई के लिए ऑटोमेटिक कोच वॉशिंग प्लांट भी स्थापित किया गया है। ये आधुनिक सुविधाएं ट्रेनसेट के नियमित रखरखाव, स्वच्छता एवं परिचालन तत्परता को बेहतर बनाने में सहायक होंगी।

इसी क्रम में आज महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्री तरुण प्रकाश ने वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने पिट लाइन, विभिन्न मशीनों, उपकरणों एवं स्वचालित प्रणालियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों से उनके संचालन और रखरखाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी उपकरणों का संरक्षा मानकों के अनुरूप सुचारू संचालन सुनिश्चित करने तथा उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान ऑटोमेटिक कोच वॉशिंग प्लांट में वंदे भारत एक्सप्रेस रैक की धुलाई प्रक्रिया का भी अवलोकन किया।

बिलासपुर में वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो के प्रथम चरण के प्रारंभ होने से 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनसेट के रखरखाव के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं। द्वितीय चरण का कार्य पूर्ण होने के साथ डिपो की सुविधाओं का और विस्तार होगा।

CHAIBASA NEWS :विकसित भारत युवा संसद 2026 का कोल्हान विश्वविद्यालय में भव्य आयोजन, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर 150 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

निरीक्षण के पश्चात राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मुख्यालय एवं बिलासपुर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री विजय कुमार साहू, मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन सहित मुख्यालय एवं बिलासपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur news :सही एडमिट कार्ड तक जारी नहीं कर पा रही हेमंत सरकार, पारदर्शी परीक्षा कैसे कराएगी : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

October 31, 2026

CHAIBASA NEWS :विकसित भारत युवा संसद 2026 का कोल्हान विश्वविद्यालय में भव्य आयोजन, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर 150 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

October 31, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 5 नवंबर को जमशेदपुर में भाजपा की विशाल पदयात्रा, आम बागान से होगा आगाज, आदित्य साहू और पवन साय ने बनाई रणनीति

October 31, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: बिलासपुर में 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन की मेंटेनेंस शुरू, देश का चौथा आधुनिक डिपो तैयार

October 31, 2026

Jamshedpur news :सही एडमिट कार्ड तक जारी नहीं कर पा रही हेमंत सरकार, पारदर्शी परीक्षा कैसे कराएगी : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

October 31, 2026

CHAIBASA NEWS :विकसित भारत युवा संसद 2026 का कोल्हान विश्वविद्यालय में भव्य आयोजन, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर 150 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

October 31, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 5 नवंबर को जमशेदपुर में भाजपा की विशाल पदयात्रा, आम बागान से होगा आगाज, आदित्य साहू और पवन साय ने बनाई रणनीति

October 31, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने कोलकाता के इंडियन म्यूजियम में जाना जैव विविधता का रहस्य, 4000 साल पुरानी ममी बनी आकर्षण

October 31, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group