Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा ने शुरु किया ‘शुद्ध मिठाई, स्वस्थ दिवाली’ अभियान
Headlines

Jamshedpur: मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा ने शुरु किया ‘शुद्ध मिठाई, स्वस्थ दिवाली’ अभियान

News DeskBy News DeskNovember 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. दीपावली के त्योहार पर लोगों को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण और किफायती मिठाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा ने ‘शुद्ध मिठाई, स्वस्थ दिवाली’ अभियान की शुरुआत की है। पांच दशकों से चली आ रही सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शुरू की गई इस सामाजिक पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचाना और त्योहार के दौरान शुद्ध मिठाइयों एवं पारंपरिक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान ‘नो प्रॉफिट, नो लॉस’ के सिद्धांत पर संचालित किया जा रहा है। इसके तहत मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री बिना किसी मुनाफे के लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं, ताकि आम लोग भी उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद खरीद सकें।

Saraikela: गम्हरिया थाना दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई, पूरे थाने पर गिरी गाज, एसआइ और मुंशी भी गिरफ्तार, अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत तैयार कराई जा रही मिठाइयों में शुद्ध देशी घी और निर्धारित गुणवत्ता वाले रिफाइंड तेल का इस्तेमाल किया जा रहा है। खाद्य सामग्री की शुद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि लोग त्योहार के दौरान सुरक्षित और भरोसेमंद मिठाइयों का आनंद ले सकें। इस अभियान के अंतर्गत काजू बर्फी, दिलखुशहाल, महीनदाना लड्डू, गोलकीदाना लड्डू, भुजिया, सुहाली, कठका निमकी, राजस्थानी दालमोठ, कचौड़ी, माठी और पेठा सहित कई तरह की मिठाइयां एवं पारंपरिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Jharkhand: ब्वॉय बॉय फ्रेंड की शादी तय होने पर मिलने गयी नाबालिग लड़की से ‘सामूहिक दुष्कर्म’, तीन आरोपी गिरफ्तार

मारवाड़ी सम्मेलन की इस पहल को दीपावली के अवसर पर सामाजिक सेवा और जनस्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। अभियान के माध्यम से लोगों को मिलावट से बचने, शुद्ध खाद्य सामग्री अपनाने और स्वस्थ तरीके से त्योहार मनाने का संदेश दिया जा रहा है। ‘शुद्ध मिठाई, स्वस्थ दिवाली’ अभियान के जरिए मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा ने एक बार फिर अपनी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए लोगों को शुद्धता, गुणवत्ता और किफायत का भरोसा देने की पहल की है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Saraikela: गम्हरिया थाना दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई, पूरे थाने पर गिरी गाज, एसआइ और मुंशी भी गिरफ्तार, अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित

November 2, 2026

Jharkhand: ब्वॉय बॉय फ्रेंड की शादी तय होने पर मिलने गयी नाबालिग लड़की से ‘सामूहिक दुष्कर्म’, तीन आरोपी गिरफ्तार

November 2, 2026

JTET EXAM 2026: जमशेदपुर समेत राज्यभर में 986 केंद्रों पर करीब 4.85 लाख अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच दी शिक्षक पात्रता परीक्षा

November 2, 2026
Recent Post

Saraikela: गम्हरिया थाना दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई, पूरे थाने पर गिरी गाज, एसआइ और मुंशी भी गिरफ्तार, अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित

November 2, 2026

Jharkhand: ब्वॉय बॉय फ्रेंड की शादी तय होने पर मिलने गयी नाबालिग लड़की से ‘सामूहिक दुष्कर्म’, तीन आरोपी गिरफ्तार

November 2, 2026

JTET EXAM 2026: जमशेदपुर समेत राज्यभर में 986 केंद्रों पर करीब 4.85 लाख अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच दी शिक्षक पात्रता परीक्षा

November 2, 2026

Jamshedpur: JTET परीक्षा के लिए टाटानगर स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भारी भीड़, ट्रेनों में रही अफरा-तफरी

November 2, 2026

Jharkhand Police: पुलिस लाइन में कानून के रखवाले ही खेल रहे थे जुआ, छापेमारी में पकड़ाए 10 पुलिसवाले

November 2, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group