Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»पूर्वी सिंहभूम जिले के अवकाश प्राप्त सिविल सर्जन महेश्वर प्रसाद जिन पर महिला शोषण एवं प्रताड़ना समेत एवं अन्य कई फर्जीवाड़ा का मामला पेंडिंग था उन्हें यूनिसेफ ने बनाया सलाहकार l
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम जिले के अवकाश प्राप्त सिविल सर्जन महेश्वर प्रसाद जिन पर महिला शोषण एवं प्रताड़ना समेत एवं अन्य कई फर्जीवाड़ा का मामला पेंडिंग था उन्हें यूनिसेफ ने बनाया सलाहकार l

News DeskBy News DeskNovember 9, 2020
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

पूर्वी सिंहभूम जिले के अवकाश प्राप्त सिविल सर्जन महेश्वर प्रसाद जिन पर महिला शोषण एवं प्रताड़ना समेत एवं अन्य कई फर्जीवाड़ा का मामला पेंडिंग था उन्हें यूनिसेफ ने बनाया सलाहकार l
पूर्वी सिंहभूम जिले के अवकाश प्राप्त सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद, जिन पर कई मामले की जांच चल रही है उन्हें एक सितंबर 20 को यूनिसेफ के कोल्हान, उत्तरी छोटानागपुर एवं दक्षिणी छोटानागपुर  प्रमंडल का SNCU program हेतु सलाहकार नियुक्त किया गया हैl यह सूचना झारखंड यूनिसेफ के हेड स्पेशलिस्ट डॉक्टर राहुल कापसे ने अभियान निदेशक, नेशनल हेल्थ मिशन रांची को पत्र भेजकर सूचित किया है l
यहां आश्चर्यजनक बात यह है कि डॉक्टर महेश्वर प्रसाद पर विभागीय जांच का एक पत्र (letter no 2512,dt 05.11.20)पूर्वी सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन द्वारा भी झारखंड स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक आर एस शुक्ला को भेजा गया है , जिसमें पूर्वी सिंहभूम के पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर महेश्वर प्रसाद, जो इस मामले के आरोपी हैं उन्हें जांच में सहयोग देने हेतु उपस्थित रहने को कहा गया है l यह विभागीय जांच धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी के पत्रांक 2121,डेटेड 24.08.20 के आदेशानुसार सिविल सर्जन पूर्वी सिंहभूम द्वारा जांच हेतु जारी किया गया है l इस जांच दल में डाक्टरों के 5 सदस्य टीम 11 नवंबर 20 को दोपहर 2:00 बजे सीएस कार्यालय में जांच हेतु मौजूद रहेंगेl इसकी एक प्रति अवकाश प्राप्त सिविल सर्जन डॉक्टर महेश्वर प्रसाद को भी भेजी गई है ताकि उन पर लगे महिला शोषण एवं प्रताड़ना के आरोप पर अपना पक्ष रख सकेl
ज्ञात हो कि पूर्वी सिंहभूम जिले के पूर्व सिविल सर्जन पर जमशेदपुर के जिला सर्विलांस कार्यालय में कार्यरत एक महिला के मांगो (Mango)निवासी पति ने धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य मंत्री को शिकायत किया था कि तत्कालिक सिविल सर्जन डॉक्टर महेश्वर प्रसाद, उनकी पत्नी को गेस्ट हाउस में रहने को बोलते थे, गेस्ट हाउस में ना रुकने पर कलम चलाने की चेतावनी देते थे l
इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम जिले के पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर महेश्वर प्रसाद पर कई आरोप लगे हैं l पूर्वी सिंहभूम जिले के पूर्व सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद ने अपने रिटायरमेंट से कुछ दिन पूर्व जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यक्ष्मा विभाग के लिए अनुबंध पर 16 कर्मचारियों की नियुक्ति मनमाने ढंग से की l उक्त बहाली में आवेदकों के आवेदन पत्रों से छेड़छाड़ एवं कागजात बदलने जैसे मामले भी सामने आए हैं l पूर्वी सिंहभूम के पूर्व सिविल सर्जन महेश्वर प्रसाद एवं अन्य ने पूर्वी सिंहभूम के कोल्ड चैन हैंडलर पद पर साइंस की जगह आर्ट्स के अभ्यर्थी का चयन कर नियुक्ति प्रक्रिया को विवाद में ला दिया है, साथ ही डॉक्टर महेश्वर प्रसाद ने अवैध ढंग से पीसीपीएनडीटी के तहत है कई सर्टिफिकेट खुद, ज़िला समुचित प्राधिकारी बनकर जारी किए हैं l अवकाश प्राप्त सिविल सर्जन डॉक्टर महेश्वर प्रसाद पर एसीबी जांच एवं जिला एवं प्रदेश स्तर पर जांच चल रही है l
ऐसे में यूनिसेफ द्वारा डॉक्टर महेश्वर प्रसाद जैसे व्यक्ति को सलाहकार नियुक्त किया जाना आश्चर्यजनक हैl

Myurbhunj: चक्रवात के मुद्देनजर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 28 और 29 को मयूरभंज का दौरा स्थगित, अब अब चार और पांच नवंबर को आएंगी
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Myurbhunj: चक्रवात के मुद्देनजर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 28 और 29 को मयूरभंज का दौरा स्थगित, अब अब चार और पांच नवंबर को आएंगी

October 24, 2026

Jamshedpur: सुंदरनगर चौक पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर फल दुकान में जा घुसा, बाल- बाल बचे लोग

October 24, 2026

Jamshedpur: तड़ीपार के आदेश का उल्लंघन का आया मामला, एग्रिको निवासी राहुल सिंह बिष्टुपुर से गिरफ्तार

October 24, 2026
Recent Post

Myurbhunj: चक्रवात के मुद्देनजर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 28 और 29 को मयूरभंज का दौरा स्थगित, अब अब चार और पांच नवंबर को आएंगी

October 24, 2026

Jamshedpur: सुंदरनगर चौक पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर फल दुकान में जा घुसा, बाल- बाल बचे लोग

October 24, 2026

Jamshedpur: तड़ीपार के आदेश का उल्लंघन का आया मामला, एग्रिको निवासी राहुल सिंह बिष्टुपुर से गिरफ्तार

October 24, 2026

Cyclone Coming.. आ रहा चक्रवात! 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

October 24, 2026

Jharkhand BJP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज झारखंड में पार्टी नेताओं के साथ करेंगे कई बैठकें

October 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group