Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»INDIA गठबंधन की रैली में उमड़ा जनसैलाब, Rahul Gandhi बोले- CEC ज्ञानेश पद से हटेंगे और जेल जाएंगे, PM मोदी और शाह के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
Headlines

INDIA गठबंधन की रैली में उमड़ा जनसैलाब, Rahul Gandhi बोले- CEC ज्ञानेश पद से हटेंगे और जेल जाएंगे, PM मोदी और शाह के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

News DeskBy News DeskNovember 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला और कहा कि ‘‘देशद्रोह’’ के लिए कुमार अपने पद से हटेंगे और जेल जाएंगे तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा। दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली’ को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई के बाद विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी और शाह के सामने खड़ा होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने देश की आत्मा और लोकतंत्र पर हमला किया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार को जो संदेश भेजना था, वह जनता ने यहां से भेज दिया है। यह किसी राजनीतिक दल या नेता की आवाज नहीं, बल्कि देश के युवाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज है। यह आवाज कह रही है कि हम संविधान और लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। उन्होंने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और हरियाणा के विधानसभा चुनावों तथा 2024 के लोकसभा चुनाव में कथित धांधली का आरोप लगाया।

Saraikela: गम्हरिया थाना दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई, पूरे थाने पर गिरी गाज, एसआइ और मुंशी भी गिरफ्तार, अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित

राहुल गांधी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद 13.5 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए, जो कुल मतदाताओं का करीब 15 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्ष के बीच मतों का अंतर केवल तीन प्रतिशत था और अब निर्वाचन आयोग की बात से यह साबित हो गया है कि वह चुनाव ‘चोरी का चुनाव और अवैध चुनाव’ था।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार के बिना इस बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री और अमित शाह गृह मंत्री नहीं बन पाते। उन्होंने कहा, यह कोई सामान्य चोरी नहीं है। यह हिंदुस्तान के हर नागरिक के आवाज की चोरी है, हर नागरिक की अभिव्यक्ति की चोरी है। इसे कानूनी भाषा में दुर्लभतम मामला कहते हैं, इसे देशद्रोह कहते हैं।’’

Jharkhand: ब्वॉय बॉय फ्रेंड की शादी तय होने पर मिलने गयी नाबालिग लड़की से ‘सामूहिक दुष्कर्म’, तीन आरोपी गिरफ्तार

गांधी ने आरोप लगाया कि देश का सारा धन उद्योगपतियों मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी के हाथों में जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश को ऐसा नहीं होना चाहिए, जहां केवल दो-तीन लोगों के हितों का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा, देश को पटरी पर लाने के लिए पहला कदम ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई करना है। इसके बाद विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के सामने खड़ा होगा। राहुल गांधी ने कहा कि अदाणी को देश बेचने के आरोपों को लेकर भी मोदी तथा शाह से जवाब मांगा जाएगा और उसको लेकर कार्रवाई होगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Saraikela: गम्हरिया थाना दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई, पूरे थाने पर गिरी गाज, एसआइ और मुंशी भी गिरफ्तार, अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित

November 2, 2026

Jharkhand: ब्वॉय बॉय फ्रेंड की शादी तय होने पर मिलने गयी नाबालिग लड़की से ‘सामूहिक दुष्कर्म’, तीन आरोपी गिरफ्तार

November 2, 2026

JTET EXAM 2026: जमशेदपुर समेत राज्यभर में 986 केंद्रों पर करीब 4.85 लाख अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच दी शिक्षक पात्रता परीक्षा

November 2, 2026
Recent Post

Saraikela: गम्हरिया थाना दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई, पूरे थाने पर गिरी गाज, एसआइ और मुंशी भी गिरफ्तार, अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित

November 2, 2026

Jharkhand: ब्वॉय बॉय फ्रेंड की शादी तय होने पर मिलने गयी नाबालिग लड़की से ‘सामूहिक दुष्कर्म’, तीन आरोपी गिरफ्तार

November 2, 2026

JTET EXAM 2026: जमशेदपुर समेत राज्यभर में 986 केंद्रों पर करीब 4.85 लाख अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच दी शिक्षक पात्रता परीक्षा

November 2, 2026

Jamshedpur: JTET परीक्षा के लिए टाटानगर स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भारी भीड़, ट्रेनों में रही अफरा-तफरी

November 2, 2026

Jharkhand Police: पुलिस लाइन में कानून के रखवाले ही खेल रहे थे जुआ, छापेमारी में पकड़ाए 10 पुलिसवाले

November 2, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group