Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: मानगो में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार
Headlines

Jamshedpur: मानगो में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार

News DeskBy News DeskNovember 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur.मानगो थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी जवाहरनगर फॉरेस्ट एरिया रोड नंबर-14 से की गई। पुलिस ने उनके पास से 4.93 ग्राम ब्राउन शुगर और 530 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान उलीडीह के कुंवर सिंह रोड स्थित मध्य विद्यालय के पास रहने वाले मनमीत सिंह (20) और आदर्शनगर रोड नंबर-4 निवासी आनंद राज विद्यार्थी उर्फ जोंटी (24) के रूप में हुई है।

मामले का खुलासा करते हुए जमशेदपुर के सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जवाहरनगर फॉरेस्ट एरिया में कुछ लोग ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसआईटी का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने चिह्नित स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी की और मौके से दोनों युवकों को पकड़ लिया।

CM हेमंत सोरेन कल परिवार के साथ पहुंचेंगे चांडिल, ननिहाल में करेंगे रस्म अदायगी

तलाशी के दौरान उनके पास से 4.93 ग्राम ब्राउन शुगर और 530 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में इनके अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा ब्राउन शुगर की आपूर्ति कहां से की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Adityapur आदित्यपुर में साप्ताहिक हाट में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CM हेमंत सोरेन कल परिवार के साथ पहुंचेंगे चांडिल, ननिहाल में करेंगे रस्म अदायगी

November 2, 2026

Adityapur आदित्यपुर में साप्ताहिक हाट में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

November 2, 2026

Railway का फैसला…टाटानगर-कटिहार समेत 8 ट्रेनों के बदल गये नंबर, नॉन-सुपरफास्ट हुईं ये ट्रेनें

November 2, 2026
Recent Post

Jamshedpur: मानगो में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार

November 2, 2026

CM हेमंत सोरेन कल परिवार के साथ पहुंचेंगे चांडिल, ननिहाल में करेंगे रस्म अदायगी

November 2, 2026

Adityapur आदित्यपुर में साप्ताहिक हाट में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

November 2, 2026

Railway का फैसला…टाटानगर-कटिहार समेत 8 ट्रेनों के बदल गये नंबर, नॉन-सुपरफास्ट हुईं ये ट्रेनें

November 2, 2026

Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ भवन में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ.श्रीकृष्ण सिन्हा की 139 वीं जयन्ती मनाया गया धूमधाम से 

November 2, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group