Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम में 98 नई सोलर और स्ट्रीट लाइटें लगीं, सोनारी की 27 खराब लाइटें भी हुईं दुरुस्त
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम में 98 नई सोलर और स्ट्रीट लाइटें लगीं, सोनारी की 27 खराब लाइटें भी हुईं दुरुस्त

News DeskBy News DeskNovember 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में रात के समय रोशनी की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए विभिन्न इलाकों में 98 नई सोलर और स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। विधायक सरयू राय के निर्देश पर कराए गए इस कार्य में 87 सोलर लाइटें और 11 स्ट्रीट लाइटें शामिल हैं। इसके अलावा सोनारी क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़ी 27 लाइटों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू किया गया है।

जनसुविधा प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) नीरज सिंह ने बताया कि स्थानीय जरूरतों और लोगों की मांग के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों और बस्तियों में लाइटें लगाई गई हैं। इससे रात में आवागमन और सुरक्षा के लिहाज से लोगों को सुविधा मिलेगी।

कदमा और आसपास के इलाकों में लगीं सोलर लाइटें

सोलर लाइटों का प्रतिष्ठापन खड़कई पुल के पास दो, कदमा ईसीसी फ्लैट के पास दो, जमुना पथ पर चार, अनिल सूर पथ ए रोड में तीन और कैलाशनगर छठ घाट के पास चार स्थानों पर किया गया है।

इसके अलावा न्यू ग्वालाबस्ती में 11, कपाली बस्ती में 10, कागलनगर न्यू बस्ती में सात तथा गांधी रोड से काली मंदिर रोड के बीच आठ सोलर लाइटें लगाई गई हैं।

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: सरायकेला जिले में SIR-2026 के तहत 34,207 नए मतदाताओं के आवेदन, 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की बैठक

मानगो के कई वार्डों को भी मिली नई रोशनी

मानगो क्षेत्र में वार्ड नंबर एक में सात सोलर लाइटें लगाई गईं। शिवनगर, उलीडीह के संजय पथ और अविनाश नगर में कुल 10 लाइटें लगाई गई हैं। वहीं वार्ड नंबर 33 में आठ, वार्ड नंबर 31 में दो और वार्ड नंबर 32 में नौ सोलर लाइटों का प्रतिष्ठापन किया गया।

नीरज सिंह के अनुसार, अम्बे पथ, वार्ड नंबर एक में चार और मून सिटी रोड पर सात स्ट्रीट लाइटें भी लगाई गई हैं। इस तरह पूरे अभियान के तहत 87 सोलर और 11 स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गईं।

सोनारी की 27 खराब लाइटें फिर से चालू

नई लाइटें लगाने के साथ सोनारी क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़ी 27 लाइटों की मरम्मत भी कराई गई। मरम्मत के बाद इन्हें दोबारा चालू कर दिया गया है। इस कार्य की देखरेख प्रदीप सिंह ने की।

HAJIPUR NEWS: पूर्व मध्य रेल में हिंदी के प्रयोग पर जोर, महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने अधिकारियों को दिए निर्देश

लाइटों के प्रतिष्ठापन के दौरान रणजीत प्रसाद, राजकुमार सिंह, चुन्नू भूमिज, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, शंकर राय, कुंअर अतुल सिंह, उषा यादव, पप्पू सिंह, शेषनाथ पाठक, विकास साहनी, रविशंकर सिंह, प्रेम सक्सेना, रवि ठाकुर, अजय कुमार, टुनटुन सिंह, शशांक, गौरव नागी, विनोद सिंह, लक्ष्मण ठाकुर, बलराम धीवर और रौशन कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: सरायकेला जिले में SIR-2026 के तहत 34,207 नए मतदाताओं के आवेदन, 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की बैठक

November 2, 2026

HAJIPUR NEWS: पूर्व मध्य रेल में हिंदी के प्रयोग पर जोर, महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने अधिकारियों को दिए निर्देश

November 2, 2026

ADITYAPUR NEWS: श्रीनाथ विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स डे की धूम, पृथ्वीराज प्रधान बने मिस्टर फ्रेशर और सुप्रिया उपाध्याय को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

November 2, 2026
Recent Post

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: सरायकेला जिले में SIR-2026 के तहत 34,207 नए मतदाताओं के आवेदन, 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की बैठक

November 2, 2026

HAJIPUR NEWS: पूर्व मध्य रेल में हिंदी के प्रयोग पर जोर, महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने अधिकारियों को दिए निर्देश

November 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम में 98 नई सोलर और स्ट्रीट लाइटें लगीं, सोनारी की 27 खराब लाइटें भी हुईं दुरुस्त

November 2, 2026

ADITYAPUR NEWS: श्रीनाथ विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स डे की धूम, पृथ्वीराज प्रधान बने मिस्टर फ्रेशर और सुप्रिया उपाध्याय को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

November 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन की दो भूमिगत खदानों को फाइव स्टार रेटिंग, देश की 15 खदानों में बनाई जगह

November 2, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group