Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand में महिलाएं सुरक्षित नहीं, रक्षक ही भक्षक बन गए हैं… गम्हरिया थाना दुष्कर्म कांड पर बोले BJP अध्यक्ष, CM हेमंत सोरेन को भी घेरा
Headlines

Jharkhand में महिलाएं सुरक्षित नहीं, रक्षक ही भक्षक बन गए हैं… गम्हरिया थाना दुष्कर्म कांड पर बोले BJP अध्यक्ष, CM हेमंत सोरेन को भी घेरा

News DeskBy News DeskNovember 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष साहू ने राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है। साहू ने आरोप लगाया, “राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची एक महिला से थाने के अंदर दुष्कर्म किया गया। अब रक्षक ही भक्षक बन गए हैं, जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में रैली में व्यस्त हैं।” उनका इशारा सरायकेला-खरसावां जिले में एक महिला से गम्हरिया थाने के अंदर कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने की घटना की ओर था। महिला शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची थी।

इधर, झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देशभर में पार्टी की निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने की विपक्षी दलों की कथित कोशिशों के खिलाफ जनसमर्थन जुटाने के लिए सोमवार को यहां मार्च निकाला। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में यह मार्च रांची के मोरहाबादी मैदान से शुरू हुआ और करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय पहुंचकर समाप्त हुआ। इस पदयात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, रांची के विधायक सीपी सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

Jharkhand: शिक्षकों की तैनाती में ‘भ्रष्टाचार’ के खिलाफ विधायक ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

यह मार्च भाजपा के देशव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत निकाला गया। साहू ने कहा, “कांग्रेस अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही है। विपक्षी दल भाजपा पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगा रहे हैं। अगर यह आरोप सही होता तो झारखंड में भाजपा की सरकार बनती। लोग विपक्ष के इस झूठे प्रचार को समझते हैं।”
इस बीच, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रमुख नेताओं ने रविवार को नयी दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में कथित चुनावी अनियमितताओं और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ आवाज उठाई गई। नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा ने केंद्र और विभिन्न राज्यों में ‘चुराए गए जनादेश’ के आधार पर सरकारें बनाई हैं।

Rahul Gandhi ने PM Modi को फिर दी बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, संघ प्रमुख को जज बना लीजिए…

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: शिक्षकों की तैनाती में ‘भ्रष्टाचार’ के खिलाफ विधायक ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

November 4, 2026

Rahul Gandhi ने PM Modi को फिर दी बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, संघ प्रमुख को जज बना लीजिए…

November 4, 2026

Jharkhand: घर से बाहर जाने से रोकने पर पिता ने बेटे की हत्या की, सोते समय कुदाल से हमला कर मार डाला

November 4, 2026
Recent Post

Jharkhand: शिक्षकों की तैनाती में ‘भ्रष्टाचार’ के खिलाफ विधायक ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

November 4, 2026

Rahul Gandhi ने PM Modi को फिर दी बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, संघ प्रमुख को जज बना लीजिए…

November 4, 2026

Jharkhand: घर से बाहर जाने से रोकने पर पिता ने बेटे की हत्या की, सोते समय कुदाल से हमला कर मार डाला

November 4, 2026

Jamshedpur: दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस का विशेष अभियान, 10 अपराधी गिरफ्तार, सभी आरोपियों को भेजा गया

November 4, 2026

Jamshedpur: मानगो में घर के अंदर फंदे से लटका मिला कारोबारी का शव, काफी देर तक खटखटाते रहे दरवाजा, नहीं मिला जवाब, तो छत के रास्ते घर में घुसे परिजन

November 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group