Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: टाटा स्टील के केबल टनल में चोरी की कोशिश, 486 किलो कॉपर केबल के साथ जुगसलाई के दो लोग गिरफ्तार
Headlines

Jamshedpur: टाटा स्टील के केबल टनल में चोरी की कोशिश, 486 किलो कॉपर केबल के साथ जुगसलाई के दो लोग गिरफ्तार

News DeskBy News DeskNovember 6, 2026Updated:November 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur.टाटा स्टील के केबल टनल क्षेत्र में कंपनी की संपत्ति पर हाथ साफ करने पहुंचे दो युवकों को सिक्योरिटी टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से 486 किलो कॉपर केबल बरामद की गई है। बरामद केबल की अनुमानित कीमत 1 लाख 25 हजार 260 रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील की सिक्योरिटी टीम को कंपनी परिसर में कॉपर केबल चोरी किए जाने की योजना की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा कर्मियों ने संबंधित इलाके में निगरानी बढ़ा दी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी।

इसी दौरान केबल टनल क्षेत्र में टीम ने रणनीति के तहत घेराबंदी की और दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में कॉपर केबल बरामद हुई। जांच में बरामद केबल का वजन 486 किलो पाया गया। यह केबल कंपनी के एचएसएम सी-3 यार्ड से बरामद की गई है।

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हरहरगुट्टू निवासी युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी

पकड़े गए आरोपियों की पहचान जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मोहम्मद अफजल और नौशाद अंसारी के रूप में हुई है। सिक्योरिटी टीम ने बरामद केबल को जब्त कर दोनों आरोपियों को संबंधित थाना पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Jharkhand: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, लाइव वीडियो वायरल, बयां किया दर्द

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हरहरगुट्टू निवासी युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी

November 6, 2026

Jharkhand: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, लाइव वीडियो वायरल, बयां किया दर्द

November 6, 2026

Jharkhand: केंद्रीय मंत्री का आरोप,‘इंडिया’ गठबंधन का मकसद बांग्लादेश की भांति सत्ता परिवर्तन करना है, कांग्रेस अब तक हार चुकी है 56 चुनाव

November 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटा स्टील के केबल टनल में चोरी की कोशिश, 486 किलो कॉपर केबल के साथ जुगसलाई के दो लोग गिरफ्तार

November 6, 2026

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हरहरगुट्टू निवासी युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी

November 6, 2026

Jharkhand: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, लाइव वीडियो वायरल, बयां किया दर्द

November 6, 2026

Jharkhand: केंद्रीय मंत्री का आरोप,‘इंडिया’ गठबंधन का मकसद बांग्लादेश की भांति सत्ता परिवर्तन करना है, कांग्रेस अब तक हार चुकी है 56 चुनाव

November 6, 2026

Railway burning Train: अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, चार बोगियां खाक

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group