Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: को-ऑपरेटिव कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, डीसी राजीव रंजन ने युवाओं को ECINET ऐप की उपयोगिता बताई
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: को-ऑपरेटिव कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, डीसी राजीव रंजन ने युवाओं को ECINET ऐप की उपयोगिता बताई

News DeskBy News DeskNovember 6, 2026Updated:November 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: लोकतंत्र को मजबूत बनाने और युवाओं की निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन शामिल हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची की शुद्धता, मतदान के महत्व और निर्वाचन संबंधी डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक किया।

ECINET ऐप डाउनलोड करने की अपील

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने विद्यार्थियों को भारत निर्वाचन आयोग के ECINET ऐप की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा ऐप डाउनलोड कर मतदाता सूची में अपना नाम जांचें और निर्वाचन से जुड़ी डिजिटल सुविधाओं का उपयोग करें। साथ ही सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इस ऐप के प्रति जागरूक करने की अपील की।

ECINET ऐप निर्वाचन से संबंधित विभिन्न डिजिटल सेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराने की पहल है।

निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

कॉलेज में आयोजित निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दो चयनित विजेता प्रतिभागियों को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

यह अभियान 2 से 20 नवंबर तक संस्थान, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और जिला स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत निबंध प्रतियोगिता के लिए ‘शुद्ध मतदाता सूची का महत्व’ और ‘मतदान का महत्व’ विषय निर्धारित किए गए हैं।

वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मतदाता सूची निर्माण, ईवीएम एवं वीवीपैट, मतदान प्रक्रिया और मतगणना से जुड़े सवाल शामिल हैं। संस्थान स्तर पर चयनित प्रतिभागी विधानसभा क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसके बाद जिला स्तर पर अंतिम प्रतियोगिता आयोजित होगी।

युवाओं की भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक और जिम्मेदार मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी रखने के साथ मतदाता सूची की शुद्धता के प्रति भी सजग रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान तथा मतदाता जागरूकता के लिए प्रेरित करने की अपील की।

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

कार्यक्रम में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी अर्नव मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, कॉलेज के प्राचार्य, प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

November 8, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

November 8, 2026

Jamshedpur Wethear: दिवाली पर इस बार मौसम खुशनुमा रहेगा, दिन में साफ रहेगा आसमान, 9 से 11 तक बारिश

November 8, 2026
Recent Post

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

November 8, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

November 8, 2026

Jamshedpur Wethear: दिवाली पर इस बार मौसम खुशनुमा रहेगा, दिन में साफ रहेगा आसमान, 9 से 11 तक बारिश

November 8, 2026

Congress ने मंत्री इरफान अंसारी पर टिप्पणी को लेकर BJP नेताओं के खिलाफ पुलिस में दर्ज करायी शिकायत

November 8, 2026

Adityapur:आदित्यपुर के होटलों में पुलिस की अचानक रेड, 40-50 युवक-युवतियां हिरासत में, होटल संचालकों से भी पूछताछ

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group