Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्राओं ने मॉडल और नवाचार से दिखाई प्रतिभा
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्राओं ने मॉडल और नवाचार से दिखाई प्रतिभा

News DeskBy News DeskNovember 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: टिनप्लेट यूनियन एजुकेशनल ट्रस्ट एवं टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी में छात्राओं ने अतिथियों के सामने अपने-अपने मॉडल की कार्यप्रणाली और उपयोगिता को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, व्यावहारिक ज्ञान, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना था।

निर्णायक मंडल ने किया मॉडलों का मूल्यांकन

विज्ञान प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल की भूमिका को-ऑपरेटिव कॉलेज के भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रकाश सरकार और रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष राजेश कुमार ने निभाई। उन्होंने छात्राओं के मॉडलों का बारीकी से मूल्यांकन किया। वैज्ञानिक समझ, रचनात्मकता और प्रस्तुति के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया। अन्य छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांत्वना पुरस्कार भी निर्धारित किए गए।

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

चयनित विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। आयोजकों के अनुसार, आने वाले दिनों में विजेताओं को मोमेंटो और नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, टाटा मेन हॉस्पिटल के टिनप्लेट डिवीजन प्रमुख कीर्ति भूषण, महाविद्यालय के सचिव परविंदर सिंह सोहल, यूनियन महासचिव मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष साई बाबू राजू और प्राचार्या डॉ. ममता स्वैन ने संयुक्त रूप से किया।

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

शिक्षिकाओं के योगदान की हुई सराहना

प्रदर्शनी को सफल बनाने में महाविद्यालय की विज्ञान संकाय की शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष रूप से आभा सिंह, सुमिती मालाकार, निवेदिता कुमारी और उनकी सहयोगी शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना की गई। उनके मार्गदर्शन और संयोजन में छात्राओं ने अपने मॉडल तैयार कर प्रदर्शित किए।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन के सदस्य संजय कुमार सिंह, संग्राम किशोर दास, विनय कुमार सिंह, अमृत कुमार झा, निरंजन महापात्र, नवजोत सिंह सोहल, शिक्षक-शिक्षिकाएं, यूनियन एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

November 8, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

November 8, 2026

Jamshedpur Wethear: दिवाली पर इस बार मौसम खुशनुमा रहेगा, दिन में साफ रहेगा आसमान, 9 से 11 तक बारिश

November 8, 2026
Recent Post

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

November 8, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

November 8, 2026

Jamshedpur Wethear: दिवाली पर इस बार मौसम खुशनुमा रहेगा, दिन में साफ रहेगा आसमान, 9 से 11 तक बारिश

November 8, 2026

Congress ने मंत्री इरफान अंसारी पर टिप्पणी को लेकर BJP नेताओं के खिलाफ पुलिस में दर्ज करायी शिकायत

November 8, 2026

Adityapur:आदित्यपुर के होटलों में पुलिस की अचानक रेड, 40-50 युवक-युवतियां हिरासत में, होटल संचालकों से भी पूछताछ

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group