Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पर भव्य महाप्रसाद, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पर भव्य महाप्रसाद, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

News DeskBy News DeskNovember 10, 2026Updated:November 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। काली पूजा के अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की परंपरा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जमशेदपुर सहित झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारों श्रद्धालु, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने महाप्रसाद ग्रहण कर पर्व की खुशियां साझा कीं।

आयोजन के दौरान अर्जुन मुंडा ने अतिथियों, श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उनके आवास पर धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक मेल-मिलाप और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने एक-दूसरे को काली पूजा, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने सभी को त्योहारों की बधाई देते हुए लोक आस्था के महापर्व छठ की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय पर्व-त्योहार हमारी संस्कृति, आध्यात्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का अवसर देते हैं।

केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायकों की रही मौजूदगी

महाप्रसाद कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, मनोज सिंह और गणेश मिश्रा शामिल हुए। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पलामू के सांसद बीडी राम, धनबाद के सांसद ढुलू महतो, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और सिमरिया के विधायक उज्ज्वल दास भी उपस्थित रहे।

RAILWAY NEWS:पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सुनीं रेलकर्मियों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

इसके अलावा पूर्व सांसद पीएन सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, दिनेशानंद गोस्वामी, अभय कांत, रांची की मेयर रोशनी खलखो, आदित्यपुर के मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुश सिंह, खूंटी नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर सहित कई जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

औद्योगिक जगत के प्रतिनिधियों ने भी की शिरकत

कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी, हरेकृष्ण प्रधान, आनंद कुमार और गीता बालमुचू सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

औद्योगिक एवं श्रमिक संगठनों की ओर से टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग चार्या, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय और एसके बेहरा ने भी महाप्रसाद ग्रहण किया।

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ अभियान के तहत कुष्ठ रोग जागरूकता कार्यक्रम, 9 दिसंबर से घर-घर चलेगा मरीज खोज अभियान

आयोजन को सफल बनाने में भाजपा जमशेदपुर महानगर और जमशेदपुर ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। महाप्रसाद वितरण, अतिथियों के स्वागत और अन्य व्यवस्थाओं में महामंत्री जितेंद्र राय, मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, गणेश सोलंकी, रतन महतो और काली शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में अर्जुन मुंडा ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया और सबके सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY NEWS:पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सुनीं रेलकर्मियों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

November 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ अभियान के तहत कुष्ठ रोग जागरूकता कार्यक्रम, 9 दिसंबर से घर-घर चलेगा मरीज खोज अभियान

November 10, 2026

ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर की सड़कों पर जल उठीं LED स्ट्रीट लाइटें, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर चम्पाई सोरेन का आभार

November 10, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS:पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सुनीं रेलकर्मियों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

November 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ अभियान के तहत कुष्ठ रोग जागरूकता कार्यक्रम, 9 दिसंबर से घर-घर चलेगा मरीज खोज अभियान

November 10, 2026

ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर की सड़कों पर जल उठीं LED स्ट्रीट लाइटें, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर चम्पाई सोरेन का आभार

November 10, 2026

JAMSHEDPUR: रेल दुर्घटना में जान बचाने का हुनर सीखेंगे लोको पायलट, सिविल डिफेंस ने दिया प्रशिक्षण

November 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पर भव्य महाप्रसाद, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

November 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group