Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»CHANDIL NEWS: दीपावली मिलन समारोह में मारवाड़ी घूमर पर जमकर थिरकीं महिलाएं, भजनों और बॉलीवुड गीतों ने बांधा समां
Breaking News

CHANDIL NEWS: दीपावली मिलन समारोह में मारवाड़ी घूमर पर जमकर थिरकीं महिलाएं, भजनों और बॉलीवुड गीतों ने बांधा समां

News DeskBy News DeskNovember 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

चांडिल/जमशेदपुर। श्री श्याम सेवा समिति की ओर से चांडिल मुख्य सड़क स्थित मिश्री फार्म में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में मारवाड़ी समाज के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद संगीत, भक्ति और पारंपरिक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवी बना दिया।

कार्यक्रम में कोलकाता से आईं गायिकाओं अर्पिता और पूजा झा ने अपनी सुरीली आवाज से लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने मारवाड़ी भजनों के साथ बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। ‘म्हारो श्याम धणी म्हे थारी शरण में’ और ‘खाटू वालो श्याम म्हारो है’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। वहीं ‘छैंया छैंया’, ‘कल हो ना हो’, ‘तुम से ही’, ‘जय हो’ और ‘गोरी है कलाइयां’ जैसे गीतों ने समारोह में मनोरंजन का रंग भर दिया।

मारवाड़ी घूमर नृत्य रहा मुख्य आकर्षण

समारोह का मुख्य आकर्षण पारंपरिक मारवाड़ी घूमर नृत्य रहा। पारंपरिक मारवाड़ी धुनों पर महिलाओं ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। घूमर की लय और रंग-बिरंगी पारंपरिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। महिलाओं ने उत्साह के साथ नृत्य में भाग लिया और समारोह को यादगार बना दिया।

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

संगीत और मनोरंजन का सिलसिला देर रात 11 बजे तक जारी रहा। इस दौरान लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया। समारोह के माध्यम से समाज के लोगों ने आपसी मेलजोल, भाईचारे और दीपावली की खुशियों को साझा किया।

समिति के सदस्यों ने निभाई अहम भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक आयुष पसारी सहित श्री श्याम सेवा समिति के सभी सदस्यों का योगदान रहा। समारोह में श्रीभगवान जालान, रत्नाकर खेतान, रंजन जालान, राजेश पसारी, नवीन पसारी, अनिल जालान, विजय जालान, पवन जालान, संदीप सुल्तानिया, अनूप जालान, पप्पू सुल्तानिया, छोटू चौधरी, विवेक सुल्तानिया, ऋषभ पसारी, सुधीर अग्रवाल, संजय भौतिका, प्रकाश पसारी, नीरू जालान, आलोक चौधरी, रुबीना सुल्तानिया, निधि अग्रवाल, रेणु पसारी, सीमा सुल्तानिया, निखिल चौधरी, अमन जालान, बबलू जालान, राकेश अग्रवाल, अतुल सुल्तानिया, मनोज पसारी, अनिल पसारी, रौनक पसारी, मोनिका जालान, खुशबू चौधरी, सुनीता पसारी, बबीता जालान, रोशनी जालान, निशा जालान और तारा जालान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026
Recent Post

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026

CHANDIL NEWS: दीपावली मिलन समारोह में मारवाड़ी घूमर पर जमकर थिरकीं महिलाएं, भजनों और बॉलीवुड गीतों ने बांधा समां

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टीएमएच में मरीजों और परिजनों को मिलेगी मुफ्त ‘सेवा सवारी’, चार नई सुविधाओं की शुरुआत

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group