Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Tata Group में शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव, टीवी नरेंद्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन, नोएल टाटा की जगह संभालेंगे कमान का
Headlines

Tata Group में शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव, टीवी नरेंद्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन, नोएल टाटा की जगह संभालेंगे कमान का

News DeskBy News DeskNovember 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur . टाटा समूह की कंपनियों में शीर्ष स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टीवी नरेंद्रन को अब टाटा इंटरनेशनल का नया चेयरमैन बनाया गया है। वह नोएल नवल टाटा की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति 12 नवंबर से प्रभावी हो गई है। जमशेदपुर में टाटा स्टील के नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाल रहे टीवी नरेंद्रन के लिए यह नई भूमिका अंतरराष्ट्रीय कारोबार के क्षेत्र में एक और बड़ी जिम्मेदारी होगी। उन्हें माइनिंग और मेटल्स इंडस्ट्री में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले करीब तीन दशक से टाटा स्टील से जुड़े हुए हैं। दरअसल, नोएल टाटा 12 नवंबर को 70 वर्ष के हो गए हैं। टाटा समूह की कंपनियों में नॉन-एग्जीक्यूटिव और नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के लिए अधिकतम उम्र सीमा 70 वर्ष निर्धारित है। इसी नीति के तहत नोएल टाटा समूह की कई प्रमुख कंपनियों के बोर्ड से अलग हो गए हैं। हालांकि, वह टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन और टाटा संस के बोर्ड में नॉमिनी डायरेक्टर बने रहेंगे। टाटा इंटरनेशनल के बोर्ड ने उन्हें 12 नवंबर से चेयरमैन एमेरिटस नियुक्त किया है।

जानें नरेंद्रन का सफर
टीवी नरेंद्रन लंबे समय से टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व का हिस्सा हैं। उनके पास माइनिंग, मेटल्स और औद्योगिक कारोबार का व्यापक अनुभव है। टाटा इंटरनेशनल की कमान मिलने के साथ अब उनकी जिम्मेदारी का दायरा और बढ़ेगा। टाटा इंटरनेशनल समूह की वैश्विक कारोबारी गतिविधियों से जुड़ी प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में शानदार वापसी करते हुए 73 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। जबकि वित्त वर्ष 2025 में कंपनी को 477 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। ऐसे में नरेंद्रन के सामने कंपनी की इस कारोबारी गति को आगे बढ़ाने की चुनौती होगी।

Tatanagar Railway: टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन रहेगा जारी, दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द किया आदेश, देखें नया शेड्यूल?

छह कंपनियों के बोर्ड से अलग हुए नोएल टाटा
नोएल टाटा 12 नवंबर से टाटा समूह की कई प्रमुख कंपनियों के बोर्ड से अलग हो गए हैं। इनमें टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन, टाटा ट्रेंट के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, वोल्टास के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, टाटा इंटरनेशनल के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और टाइटन कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन के पद शामिल हैं। इसके अलावा वह टाटा इंटरनेशनल की अन्य बोर्ड जिम्मेदारियों और वेस्ट एशिया डीएमसीसी के अध्यक्ष पद से भी अलग हो गए हैं। टाटा स्टील में नोएल टाटा का वाइस चेयरमैन पद फिलहाल खाली है। उनकी जगह किसी नई नियुक्ति की घोषणा नहीं हुई है। टाटा स्टील के चेयरमैन के रूप में एन चंद्रशेखरन अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। वहीं, नोएल टाटा टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन बने रहेंगे।

Railways: रेल मंत्रालय की रोक के बावजूद लोको पायलट समेत अन्य कर्मचारी ड्यूटी में बना रहे रील, रेल परिचालन की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल?

वोल्टास की कमान सुनील डिसूजा को
टाटा समूह की प्रमुख कंपनी वोल्टास लिमिटेड में भी नेतृत्व परिवर्तन किया गया है। कंपनी के बोर्ड ने सुनील अलिक डिसूजा को 12 नवंबर से नया चेयरमैन नियुक्त करने की मंजूरी दी है। वह नोएल टाटा की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। सुनील डिसूजा फिलहाल टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ हैं। वह पहले से ही वोल्टास के बोर्ड में शामिल हैं। कंपनी ने नोएल टाटा के योगदान को देखते हुए उन्हें चेयरमैन एमेरिटस नियुक्त किया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tatanagar Railway: टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन रहेगा जारी, दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द किया आदेश, देखें नया शेड्यूल?

November 12, 2026

Railways: रेल मंत्रालय की रोक के बावजूद लोको पायलट समेत अन्य कर्मचारी ड्यूटी में बना रहे रील, रेल परिचालन की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल?

November 12, 2026

Mutual Funds: इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अक्टूबर में 14 प्रतिशत घटकर 32,994 करोड़ रुपये पर

November 12, 2026
Recent Post

Tata Group में शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव, टीवी नरेंद्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन, नोएल टाटा की जगह संभालेंगे कमान का

November 12, 2026

Tatanagar Railway: टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन रहेगा जारी, दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द किया आदेश, देखें नया शेड्यूल?

November 12, 2026

Railways: रेल मंत्रालय की रोक के बावजूद लोको पायलट समेत अन्य कर्मचारी ड्यूटी में बना रहे रील, रेल परिचालन की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल?

November 12, 2026

Mutual Funds: इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अक्टूबर में 14 प्रतिशत घटकर 32,994 करोड़ रुपये पर

November 12, 2026

Railway: लोको पायलट ने ब्रेक लगाए, फिर भी नहीं रुकी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, वायरल वीडियो से ब्रेकिंग सिस्टम पर उठ रहे सवाल

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group