Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: लंबित कांडों का निष्पादन, वारंट व कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने और फरार अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश
Headlines

Jamshedpur: लंबित कांडों का निष्पादन, वारंट व कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने और फरार अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश

News DeskBy News DeskNovember 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई गुरुवार को वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देशानुसार पुलिस कार्यालय के सभागार में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने की। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षकों एवं पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने, लंबित वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने तथा फरार अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा पासपोर्ट सत्यापन के लंबित मामलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों को अवैध हथियारों की तस्करी और ड्रग्स के कारोबार में संलिप्त तस्करों एवं पेडलरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस की तकनीकी कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई।

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

इस दौरान CCTNS, ICJS एवं e-Sakshya के कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया तथा इन प्रणालियों के बेहतर और प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया। वहीं, आगामी छठ महापर्व को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

छठ घाटों, श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने तथा सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि लोक आस्था का महापर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। बैठक में अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, लंबित मामलों के निष्पादन में गंभीरता बरतने और आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

November 13, 2026

Arjun munda के नेतृत्व में भाजपा ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से शुरू की पदयात्रा, 65 किमी लंबी यात्रा 15 नवंबर को पहुंचेगी रांची

November 13, 2026
Recent Post

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

November 13, 2026

Arjun munda के नेतृत्व में भाजपा ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से शुरू की पदयात्रा, 65 किमी लंबी यात्रा 15 नवंबर को पहुंचेगी रांची

November 13, 2026

Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 26 की मौत, 20 घायल

November 13, 2026

Jamshedpur: 4 दिन से लापता छात्रा का शव बंद खदान में मिला शव, परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; खदान मालिक से मुआवजे की मांग

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group