Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»कानून सबके लिए समान’, दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर बोले CM हेमंत
Headlines

कानून सबके लिए समान’, दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर बोले CM हेमंत

News DeskBy News DeskNovember 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi . झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म के आरोपों पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए बुधवार को कहा कि कानून सबके लिए समान है और सरकार किसी भी तरह की गलत हरकत बर्दाश्त नहीं करेगी, चाहे आरोपी विपक्ष का हो या सत्तापक्ष का। कांग्रेस राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।

बाड़ा पर 14 वर्षीय घरेलू सहायिका से दुष्कर्म करने का आरोप है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, उन्होंने आरोपों को खारिज किया है। सोरेन ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ”सरकार किसी भी तरह की गलत हरकत बर्दाश्त नहीं करेगी, चाहे आरोपी कोई भी हो। कानून सबके लिए समान है। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप होते रहते हैं।”

सोरेन ने कहा कि इस घटना से जुड़ी कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं और जांच पूरी होने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। सिमडेगा जिले की रहने वाली नाबालिग ने आरोप लगाया कि बाड़ा ने पांच अगस्त को अपने आवास पर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। उसने यह भी दावा किया कि बाद में चिकित्सकीय जांच में उसका गर्भपात होने की पुष्टि हुई।

Jamshedpur: मानगो में नगर निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला गंभीर

पुलिस ने 13 नवंबर को रांची के धुर्वा थाने में विधायक के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। उसी दिन कुछ घंटों बाद, लड़की के दादा की शिकायत पर एक डिजिटल कंटेट बनाने वाले समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने लड़की का अपहरण किया और उसे कांग्रेस के दो बार के विधायक के खिलाफ “झूठा” बयान देने के लिए मजबूर किया।

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने विधायक पर लगे आरोपों को लेकर झारखंड सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

Tata Steel कलिंगनगर प्लांट की गैस से हाइड्रोजन बनाएगी, अमेरिकी कंपनी से साझेदारी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: मानगो में नगर निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला गंभीर

November 19, 2026

Tata Steel कलिंगनगर प्लांट की गैस से हाइड्रोजन बनाएगी, अमेरिकी कंपनी से साझेदारी

November 19, 2026

Adityapur: आदित्यपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में रची साजिश, वारदात का वीडियो भी बनाया, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

November 19, 2026
Recent Post

कानून सबके लिए समान’, दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर बोले CM हेमंत

November 19, 2026

Jamshedpur: मानगो में नगर निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला गंभीर

November 19, 2026

Tata Steel कलिंगनगर प्लांट की गैस से हाइड्रोजन बनाएगी, अमेरिकी कंपनी से साझेदारी

November 19, 2026

Adityapur: आदित्यपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में रची साजिश, वारदात का वीडियो भी बनाया, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

November 19, 2026

Jharkhand: हेमंत सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया, सरायकेला-खरसावां में सड़क नेटवर्क परियोजनाओं को भी दी गई मंजूरी

November 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group