Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Adityapur: आदित्यपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में रची साजिश, वारदात का वीडियो भी बनाया, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
Headlines

Adityapur: आदित्यपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में रची साजिश, वारदात का वीडियो भी बनाया, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

News DeskBy News DeskNovember 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में 20 वर्षीय निखिल डे की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि, हत्याकांड का मुख्य आरोपी करण सुरेन उर्फ डेले अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

घटना 17 नवंबर की दोपहर करीब 2:30 बजे की है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी स्थित श्मशान घाट मैदान में निखिल डे की हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। मृतक की पहचान सोमनाथ डे के पुत्र निखिल डे के रूप में हुई। मृतक के पिता के लिखित आवेदन पर आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 331/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इसमें करण सुरेन उर्फ डेले को नामजद आरोपी बनाया गया है।

Jamshedpur: मानगो में नगर निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला गंभीर

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणेश मुर्मू उर्फ डेबो (20), निवासी हरिओम नगर इंद्रा बस्ती और अजीत सुरेन उर्फ गुडरू (19), निवासी नुवागोड़ा के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जांच में सामने आया है कि निखिल और मुख्य आरोपी करण पहले दोस्त हुआ करते थे, लेकिन बाद में आपसी विवाद के कारण दोनों के बीच दुश्मनी हो गई थी। इसी पुरानी रंजिश को लेकर निखिल की हत्या की साजिश रची गई।

Tata Steel कलिंगनगर प्लांट की गैस से हाइड्रोजन बनाएगी, अमेरिकी कंपनी से साझेदारी

आरोपियों ने वारदात के दौरान उसका वीडियो भी बनाया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल फोन, खून से सने कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। पुलिस अब फरार मुख्य आरोपी करण सुरेन उर्फ डेले की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: मानगो में नगर निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला गंभीर

November 19, 2026

Tata Steel कलिंगनगर प्लांट की गैस से हाइड्रोजन बनाएगी, अमेरिकी कंपनी से साझेदारी

November 19, 2026

Jharkhand: हेमंत सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया, सरायकेला-खरसावां में सड़क नेटवर्क परियोजनाओं को भी दी गई मंजूरी

November 19, 2026
Recent Post

Jamshedpur: मानगो में नगर निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला गंभीर

November 19, 2026

Tata Steel कलिंगनगर प्लांट की गैस से हाइड्रोजन बनाएगी, अमेरिकी कंपनी से साझेदारी

November 19, 2026

Adityapur: आदित्यपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में रची साजिश, वारदात का वीडियो भी बनाया, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

November 19, 2026

Jharkhand: हेमंत सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया, सरायकेला-खरसावां में सड़क नेटवर्क परियोजनाओं को भी दी गई मंजूरी

November 19, 2026

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

November 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group