Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: सड़क हादसे में कारोबारी की मौत, तीन घायल, कोलकाता से लौटने के दौरान हुआ हादसा, एक घायल की हालत गंभीर
Headlines

Jamshedpur: सड़क हादसे में कारोबारी की मौत, तीन घायल, कोलकाता से लौटने के दौरान हुआ हादसा, एक घायल की हालत गंभीर

News DeskBy News DeskNovember 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. कोलकाता से जमशेदपुर लौट रहे बीएस इंटरप्राइजेज से जुड़े चार लोगों की कार बुधवार देर रात पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम के समीप भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में 42 वर्षीय मनीष अग्रवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब 1:45 बजे की है। चारों लोग टाटा ऐरिस कार से कोलकाता से अपना काम पूरा कर जमशेदपुर लौट रहे थे। इसी दौरान झाड़ग्राम के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार मनीष अग्रवाल को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में बासु (42) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, बीरू (45) के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि सचिन (42) को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया।

CISCE Board: सीआईएससीई बोर्ड ने स्कूलों के लिए डिजिटल मूल्यांकन पहल शुरू की

यहां प्राथमिक उपचार के बाद सचिन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बताया जाता है कि घायल बासु की साकची स्थित बसंत सेंट्रल के सामने मोबाइल की दुकान है। हादसे की खबर जमशेदपुर पहुंचते ही बीएस इंटरप्राइजेज से जुड़े लोगों और परिचितों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

JPSC -JSSC रिफॉर्म्स मंच का अभ्यर्थियों को धोखा देने का आरोप, नए सिरे से आंदोलन का ऐलान

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CISCE Board: सीआईएससीई बोर्ड ने स्कूलों के लिए डिजिटल मूल्यांकन पहल शुरू की

November 19, 2026

JPSC -JSSC रिफॉर्म्स मंच का अभ्यर्थियों को धोखा देने का आरोप, नए सिरे से आंदोलन का ऐलान

November 19, 2026

Weather Alert: चक्रवात ‘अकवान’ के कारण जमशेदपुर समेत झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

November 19, 2026
Recent Post

CISCE Board: सीआईएससीई बोर्ड ने स्कूलों के लिए डिजिटल मूल्यांकन पहल शुरू की

November 19, 2026

JPSC -JSSC रिफॉर्म्स मंच का अभ्यर्थियों को धोखा देने का आरोप, नए सिरे से आंदोलन का ऐलान

November 19, 2026

Jamshedpur: सड़क हादसे में कारोबारी की मौत, तीन घायल, कोलकाता से लौटने के दौरान हुआ हादसा, एक घायल की हालत गंभीर

November 19, 2026

Weather Alert: चक्रवात ‘अकवान’ के कारण जमशेदपुर समेत झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

November 19, 2026

Jamshedpur: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 80 हजार की लूट, दो गिरफ्तार, लूट की रकम बरामद

November 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group