Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: पांच दिनों के जनजातीय उत्सव ‘संवाद-2026’ का समापन, 25 राज्यों की 165 जनजातियों के 2,500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: पांच दिनों के जनजातीय उत्सव ‘संवाद-2026’ का समापन, 25 राज्यों की 165 जनजातियों के 2,500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

News DeskBy News DeskNovember 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

गोपाल मैदान में जनजातीय ज्ञान, संस्कृति और परंपराओं का जश्न; सात पुस्तकों का विमोचन, सात नए फेलो का स्वागत और राष्ट्रीय लघु फिल्म प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर, । टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद-2026’ का समापन गुरुवार देर शाम गोपाल मैदान में हुआ। सम्मेलन के 13वें संस्करण में देश के 25 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 165 जनजातियों के करीब 2,500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें 55 प्रतिशत प्रतिभागी पहली बार संवाद में शामिल हुए, जबकि कुल प्रतिभागियों में 15 प्रतिशत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) से थे। इस वर्ष झारखंड की 32 जनजातियों ने सम्मेलन में भागीदारी की।

वर्ष 2014 में 19 राज्यों की 40 जनजातियों की भागीदारी से शुरू हुआ संवाद आज देशभर के जनजातीय समुदायों के लिए अपने ज्ञान, संस्कृति और अनुभव साझा करने का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है।

सात पुस्तकों का विमोचन, सात नए फेलो का स्वागत

अंतिम दिन संवाद फेलोशिप के पूर्व प्रतिभागियों के कार्यों को सम्मानित किया गया। जनजातीय विरासत के दस्तावेजीकरण और संरक्षण से जुड़ी सात पुस्तकों का विमोचन हुआ। इन पुस्तकों में जनजातीय भाषाओं, खान-पान, संगीत, मौखिक परंपराओं, पारंपरिक वाद्ययंत्रों, कृषि पद्धतियों और वस्त्रों से जुड़े विषय शामिल हैं।

संवाद फेलोशिप-2026 के तहत झारखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और केरल से सात नए फेलो का स्वागत किया गया। उनके शोध एवं दस्तावेजीकरण प्रोजेक्ट चांगपा लोकगीत, उरांव समुदाय की मौखिक ज्ञान परंपरा, मिजो सांस्कृतिक परंपराओं, मलयराया भाषाई विरासत, टोटो समुदाय के त्योहार-चक्र, गुज्जर-बकरवाल समुदाय के सांस्कृतिक अभिलेख और पारंपरिक हो खेल पर केंद्रित हैं।

JAMSHEDPUR NEWS: चक्रवात ‘AKVAN’ का अलर्ट, 20 नवंबर को जमशेदपुर के सभी स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

झारखंड की उरांव जनजाति से आने वाले नए फेलो मनोज कुजूर ने कहा कि संवाद की आत्मीयता, समावेशी सोच और सभी को अपनी बात रखने का अवसर देना इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।

‘समुदाय के साथ’ फिल्म प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

सम्मेलन के साथ आयोजित नौवीं ‘समुदाय के साथ’ राष्ट्रीय लघु फिल्म प्रतियोगिता का भी समापन हुआ। इस वर्ष 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 11 जनजातियों की ओर से कुल 63 फिल्में प्राप्त हुईं। इनमें संस्थागत श्रेणी की 50 और सामुदायिक श्रेणी की 13 प्रविष्टियां शामिल थीं। अंतिम मूल्यांकन के लिए 25 फिल्मों को चुना गया।

सामुदायिक श्रेणी में ‘अयदारी’ को पॉपुलर चॉइस अवॉर्ड, ‘द ट्रेल ऑफ पाहुगुन’ को स्पेशल जूरी अवॉर्ड तथा ‘अगम’ और ‘चिन्हारी: स्याही पहचान की’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला।

संस्थागत श्रेणी में ‘जमुना टुडू: द लेडी टार्जन’ को पॉपुलर चॉइस अवॉर्ड और ‘हक़ की आवाज़’ को स्पेशल जूरी अवॉर्ड दिया गया। ‘जंगलिया’ ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि ‘चुगती चिड़िया, उड़ता गुफान’ और ‘पहरे पे बैठा काक भगोड़ा’ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। सौरव कुमार मुंडा की फिल्म ‘अ रिवर कलर्ड रेड’ ने पहला पुरस्कार जीता।

Jamshedpur News :होमगार्ड बहाली के ट्रायल रन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शारीरिक दक्षता जांच की तिथि जल्द होगी घोषित

पुरस्कारों की घोषणा जनजातीय कार्य मंत्रालय के उप सचिव गणेश नागराजन, टाटा स्टील फाउंडेशन के निदेशक डी. बी. सुंदरा रामम और सीईओ सौरव रॉय की उपस्थिति में की गई।

सौरव रॉय बोले- अपनी जड़ों से जुड़े रहकर आगे बढ़ना जरूरी

टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय ने कहा कि संवाद के पांच दिनों में विभिन्न समुदायों ने यह दिखाया कि वास्तविक प्रगति अपनी क्षमताओं को मजबूत करने, अपनी पहचान और जड़ों से जुड़े रहने तथा एक-दूसरे से सीखने में है। उन्होंने फिल्म प्रतियोगिता के विजेताओं, नए फेलो, पुस्तकों के लेखकों और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संवाद की चर्चाएं और विचारों का आदान-प्रदान अगले वर्ष भी जारी रहेगा।

पांच दिनों तक चले इस आयोजन में अखड़ा की प्रार्थनाओं, जनजातीय व्यंजनों, पारंपरिक उपचार पद्धतियों, कला, हस्तशिल्प, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की जनजातीय विविधता देखने को मिली। जोहार हाट में कलाकारों और शिल्पकारों ने अपनी कारीगरी प्रदर्शित की।

संवाद का समापन भले ही हो गया, लेकिन इससे शुरू हुई चर्चाएं, शोध, दस्तावेजीकरण और जनजातीय विरासत को अगली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: चक्रवात ‘AKVAN’ का अलर्ट, 20 नवंबर को जमशेदपुर के सभी स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

November 19, 2026

Jamshedpur News :होमगार्ड बहाली के ट्रायल रन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शारीरिक दक्षता जांच की तिथि जल्द होगी घोषित

November 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 16 संचालकों से वसूला गया 1.64 लाख रुपये जुर्माना

November 19, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: पांच दिनों के जनजातीय उत्सव ‘संवाद-2026’ का समापन, 25 राज्यों की 165 जनजातियों के 2,500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

November 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: चक्रवात ‘AKVAN’ का अलर्ट, 20 नवंबर को जमशेदपुर के सभी स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

November 19, 2026

Jamshedpur News :होमगार्ड बहाली के ट्रायल रन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शारीरिक दक्षता जांच की तिथि जल्द होगी घोषित

November 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 16 संचालकों से वसूला गया 1.64 लाख रुपये जुर्माना

November 19, 2026

SARAIKELA NEWS: चक्रवात और भारी बारिश की चेतावनी, सरायकेला-खरसावां में 20 नवंबर को KG से पांचवीं तक की कक्षाएं बंद

November 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group