Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Tata Trust की दो संस्थाओं ने 250 करोड़ रुपये से अधिक के अनुदान मंजूर किए, नोएल टाटा ने की दोनों संस्थाओं की बैठकों की अध्यक्षता
Headlines

Tata Trust की दो संस्थाओं ने 250 करोड़ रुपये से अधिक के अनुदान मंजूर किए, नोएल टाटा ने की दोनों संस्थाओं की बैठकों की अध्यक्षता

News DeskBy News DeskNovember 21, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai. टाटा ट्रस्ट की दो प्रमुख परोपकारी संस्थाओं ने शुक्रवार को अपनी बैठकों में सामाजिक उत्थान से जुड़ी परियोजनाओं के लिए 250 करोड़ रुपये से अधिक के अनुदान मंजूर किए। बैठकों में विवादित मुद्दों से परहेज करते हुए मुख्य रूप से तय एजेंडे पर चर्चा की गई। जानकार सूत्रों के मुताबिक, सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (एसडीटीटी) ने पुणे के जहांगीर अस्पताल के विस्तार के लिए 50 करोड़ रुपये का अनुदान मंजूर किया। इसके अलावा खेल अकादमी, गरीबी उन्मूलन और बालिकाओं के कल्याण से जुड़ी परियोजनाओं के लिए भी अनुदान स्वीकृत किए गए। इनमें से कई परियोजनाएं पिछड़े क्षेत्रों में हैं। एसडीटीटी की बैठक में कुल 150-200 करोड़ रुपये के अनुदान मंजूर किए गए।

पुणे स्थित जहांगीर अस्पताल के लिए अनुदान को लेकर हितों के टकराव के सवाल भी उठे। अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जहांगीर एचसी जहांगीर टाटा ट्रस्ट की एक अन्य संस्था के लंबे समय से ट्रस्टी हैं। हालांकि, अधिकारियों ने किसी तरह के हितों के टकराव से इनकार किया। अस्पताल प्रबंधन ने बैठक में 300 करोड़ रुपये की विस्तार योजना का ब्योरा दिया। अस्पताल में फिलहाल 350 बिस्तर हैं, जिनमें से एक चौथाई पर रियायती दरों पर इलाज की सुविधा है।
वहीं, टाटा एजुकेशन एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट (टीईडीटी) की बैठक में करीब 100 करोड़ रुपये के अनुदान देने की प्रतिबद्धता जताई गई। बैठक में कोलकाता स्थित टाटा मेमोरियल सेंटर में कैंसर के इलाज के लिए विशेष मशीन लगाने की परियोजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

EPFO के बदलावों से पीएफ खातों से रकम निकालना आसान, बेरोजगारी पर दो महीने में मिल जाएगी पूरी राशि

यह पूर्वी भारत में इस तरह की पहली मशीन होगी। दोनों संस्थाओं की बैठकों की अध्यक्षता टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने की। वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक में शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, बैठकों में टाटा समूह के भीतर चर्चा में रहे अन्य विवादित मुद्दों को एजेंडे में शामिल नहीं किया गया। ये बैठकें टाटा संस के निदेशक मंडल की अहम बैठक से छह दिन पहले हुई हैं।
टाटा संस देश के सबसे बड़े कारोबारी समूह की होल्डिंग कंपनी है। इसके निदेशक मंडल की बैठक में कंपनी की प्रस्तावित सूचीबद्धता समेत कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

‘सामाजिक कार्यों’ में दान देने में ADANI का योगदान बढ़ा, AMBANi का घटा, HCL के शिव नादर रहे सबसे आगे, जानें किसने कितनी राशि दी?

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

EPFO के बदलावों से पीएफ खातों से रकम निकालना आसान, बेरोजगारी पर दो महीने में मिल जाएगी पूरी राशि

November 21, 2026

‘सामाजिक कार्यों’ में दान देने में ADANI का योगदान बढ़ा, AMBANi का घटा, HCL के शिव नादर रहे सबसे आगे, जानें किसने कितनी राशि दी?

November 21, 2026

Smart Phone होगा महंगा, Memory Chip महंगी होने से 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ेंगी कीमतें

November 21, 2026
Recent Post

GOLD 5,200 रुपये टूटकर 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर, Silver 4,000 रुपये फिसली

November 21, 2026

Tata Trust की दो संस्थाओं ने 250 करोड़ रुपये से अधिक के अनुदान मंजूर किए, नोएल टाटा ने की दोनों संस्थाओं की बैठकों की अध्यक्षता

November 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group