Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई
Headlines

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

News DeskBy News DeskNovember 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक मामले में शनिवार को 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए। इसके साथ ही मामले में सुनवाई का रास्ता साफ हो गया। विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने आरोपियों के खुद को निर्दोष बताते हुए आरोपों से इनकार करने के बाद उनके खिलाफ आरोप तय किए। अदालत ने इससे पहले कहा था कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, भ्रष्टाचार और परीक्षा से संबंधित अनियमितताओं सहित विभिन्न अपराधों के लिए प्रथम दृष्टया मामला बनता है। अदालत ने कहा था कि तीन मुख्य आरोपी मनीषा गुरुनाथ मांढरे, पीवी कुलकर्णी और मनीषा संजय हलवदार लोक सेवक थे क्योंकि वे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से जुड़े हुए थे।

अदालत ने कहा कि आरोपियों ने सह-आरोपियों के साथ साजिश कर गोपनीय प्रश्नपत्र अवैध रूप से हासिल किए थे। अदालत ने तीनों मुख्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत आपराधिक साजिश, आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी और लोक सेवक द्वारा आपराधिक कदाचार के आरोप तय करने का आदेश दिया था।

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

अदालत ने अन्य 11 आरोपियों तेजस हर्षदकुमार शाह, शिवराज मोटेगांवकर, मनोज शिरूरे, मनीषा वाघमारे, धनंजय लोखंडे, शुभम खैरनार, यश यादव, मंगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल और शेषराव सूर्यवंशी के संबंध में कहा था कि इन लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं आपराधिक विश्वासघात के आरोप तय किए जाएंगे।

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

अदालत के मुताबिक, ये सभी तीनों विषय विशेषज्ञों से जुड़ी गोपनीय सामग्री के अवैध वितरण और दुरुपयोग की कड़ी का हिस्सा थे।
मामले में 25 नवंबर से दैनिक आधार पर सुनवाई शुरू होगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

November 22, 2026

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

November 22, 2026

Cyber Crime: मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर 22 हजार लोगों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले साइबर गिरोहों का भंडाफोड़, झारखंड समेत चार राज्यों से 22 लोग गिरफ्तार

November 22, 2026
Recent Post

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

November 22, 2026

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

November 22, 2026

Cyber Crime: मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर 22 हजार लोगों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले साइबर गिरोहों का भंडाफोड़, झारखंड समेत चार राज्यों से 22 लोग गिरफ्तार

November 22, 2026

Jharkhand: शर्मनाक! सफाईकर्मी की मौत के बाद कचरा गाड़ी से अस्पताल पहुंची लाश, निगम के बेसमेंट में खड़े हैं 3 शव वाहन

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group